नीम में 125 से अधिक रसायन पाए जाते हैं,जो फसलों के रोग उपचार और हानिकारक कीट-पतंगों का नियंत्रण करने में सक्षम हैं

जैविक और प्राकृतिक खेती में नीम का उपयोग जहरीले कीटनाशकों से मुक्ति दिलाने का सुरक्षित और प्रभावी विकल्प है

नीम में जीवाणुरोधी, कवकरोधी, कृमिनाशक, रक्तशोधक, ज्वरनाशक, मधुमेह नाशक, और विषाणुरोधी जैसे   औषधीय गुण पाए जाते हैं

परंपरागत रूप से नीम का उपयोग अन्न भंडारण और पशुओं के परजीवी कीटों के नियंत्रण में किया जाता रहा है

ICAR-CAZRI व ICAR-IIFSR ने नीम उत्पादों की मानकीकरण प्रक्रिया तैयार की है, जिससे जैविक खेती में इसका इस्तेमाल बढ़ा है

नीम की पत्तियों और बीजों से तैयार जैविक उत्पादों का उपयोग खेती में रोग और कीट नियंत्रण के लिए किया जाता है

नीम से मनुष्यों, पशुओं, पर्यावरण को रासायनिक खतरों से बचाया जा सकता है