जैविक खेती को प्रोत्साहित करने वाली कृषि योजनाओं के कई उद्देश्य तय किये गये हैं

रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर खेती की निर्भरता को कम करना

देश में गुणवत्तापूर्ण जैविक उर्वरक और कीटनाशकों के उत्पादन और इस्तेमाल को बढ़ावा देना

जैविक कचरे को उपजाऊ खाद में बदलने के लिए संसाधन,संस्कृति विकसित करना

खेती को टिकाऊ, सम्मानजनक और फ़ायदेमंद बनाना

मिट्टी की प्राकृतिक उर्वरता और उत्पादकता को बढ़ाना

जैविक उत्पादों के लिए लाभकारी घरेलू बाज़ार सुनिश्चित करना