IGFRI, झांसी ने रिजका यानी Lucerne की एक नई उन्नत किस्म डेवलप की है

IGFRI-DL-2 (AWCL-2) उत्तर भारत के किसानों-पशुपालकों के लिए फ़ायदेमंद है

रिजका, जिसे कई जगहों पर अल्फाल्फा (Alfalfa) भी कहा जाता है

ये एक बहुवर्षीय हरा चारा फ़सल है। इसे “Queen of Forage Crops” भी कहा जाता है

इसमें प्रोटीन, विटामिन और खनिज तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं

इसका सबसे बड़ा फ़ायदा इसका अधिक हरा चारा उत्पादन है

ये किस्म लगभग 85 से 90 टन प्रति हेक्टेयर प्रति वर्ष तक हरा चारा देने की क्षमता रखती है