भारत में स्टार्च, यूरिया, डिटर्जेंट, रिफाइंड तेल और यहां तक कि सिंथेटिक केमिकल्स से दूध में मिलावट होती है
लेकिन घबराइए नहीं! आप वैज्ञानिक और घरेलू तरीकों से पता कर सकते हैं दूध असली है या नकली
‘ड्रॉप टेस्ट’ में चिकनी, झुकी सतह पर दूध की बूंद गिराएं, असली दूध धीरे-धीरे फैलेगा और पीछे एक सफेद निशान छोड़ेगा
मिलावटी दूध में बूंद तेजी से बहेगी और कोई निशान नहीं छोड़ेगी, क्योंकि पानी मिलने से दूध पतला हो जाता है
‘झाग टेस्ट’ में एक छोटी बोतल में 5-10 मिलीलीटर दूध को जोर-जोर से 5-10 सेकंड तक हिलाएं,असली दूध में नाममात्र का झाग बनेगा
मिलावटी दूध में ज्यादा और सख्त झाग बनेगा, जो लंबे वक्त तक (कई मिनट) बना रहेगा
यहां पढ़ें पूरी स्टोरी