तिलहन उत्पादन (Oilseed production) बढ़ाने के लिए सरकार ने क्लस्टर मॉडल अपनाया है

देश के 500 जिलों में 1076 क्लस्टर सिलेक्ट किए गए हैं

ये क्लस्टर लगभग 13 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करते हैं

इनमें किसानों को एक हेक्टेयर तक मुफ्त में उन्नत बीज दिए जा रहे हैं और आधुनिक खेती की ट्रेनिंग भी

सरसों, सोयाबीन, मूंगफली और सूरजमुखी की नई किस्मों के बीज भी दिये गये हैं

उत्पादन बढ़ाने के लिए गर्मी के मौसम में भी तिलहन फसलों को बढ़ावा दिया जा रहा

सरकार का दावा है कि खाद्य तेल उत्पादन 20 मिलियन टन से अधिक किया जा सकता है