बिना टच किये मछली का Measurement! ICAR-CMFRI का ‘MatsyaMetri’App बदल देगा Fisheries Research की तस्वीर

'MatsyaMetri' को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। 'MatsyaMetri ' एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है।

क्या आप जानते हैं कि अब स्मार्टफोन की एक क्लिक में मछली की लंबाई और चौड़ाई मापी जा सकती है और वो भी बिना उसे टच किये। जी हां.. ICAR-Central Marine Fisheries Research Institute (ICAR-CMFRI) ने ‘MatsyaMetri ‘ स्मार्टफोन एप्लिकेशन डेवलप किया है, जो मछलियों को फिजिकल तौर से छुए बिना उनके आयामों का सटीक अनुमान लगाता है।

कैसे काम करता है ये ऐप?

‘ MatsyaMetri ‘ एक इमेज बेस्ड टूल है। यूज़र मछली की तस्वीर लेता है और ऐप अपने आप उसके आयामों का अनुमान लगाकर माप दर्ज कर लेता है। ये डेटा Length-frequency dataset में जमा होता है, जो Fishery population के Analysis, stock assessment, and resource monitoring में मददगार है।

ICAR-CMFRI के निदेशक डॉ. ग्रिन्सन जॉर्ज के अनुसार, ये ऐप Fisheries scientists, researchers and field survey teams के लिए ख़ास तौर से तैयार किया गया है, ताकि Collection of biological data: fast, accurate, and systematic हो सके।

 एक सेशन में कई मछलियों की नाप

इस ऐप की सबसे बड़ी ख़ासियत ये है कि एक ही सैंपलिंग सेशन में एक ही प्रजाति या जलीय संसाधन के कई जीवों को मापा जा सकता है। मापन पूरा होने पर सिस्टम Automatically determined class intervals के आधार पर Length-frequency distribution तैयार करती है। दर्ज किए गए माप संबंधित तस्वीरों के साथ सुरक्षित रहते हैं और आगे के वैज्ञानिक विश्लेषण के लिए CSV फाइल के रूप में एक्सपोर्ट किए जा सकते हैं।

Android डिवाइस पर ARCore टेक्नोलॉजी

‘MatsyaMetri’ को ARCore-supported Android devices के लिए डिजाइन किया गया है। रजिस्ट्रेशन और लॉगिन के बाद यूजर सैंपलिंग सेशन बनाता है, स्मार्टफोन के कैमरे को फ्लैट सरफेस की ओर करता है और मछली को कैमरे की तरफ रखता है। ऐप सतह को पहचानकर स्क्रीन पर मापन गाइड करता है, जिससे लंबाई और चौड़ाई का सटीक अनुमान लगता है।

 ICAR राष्ट्रीय फेलो परियोजना की उपलब्धि

ये एप्लिकेशन ICAR-CMFRI के सीनियर सांइटिस्ट और ICAR राष्ट्रीय फेलो द्वारा विकसित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय सर्वेक्षणों के दौरान जैविक डेटा संग्रह को सरल बनाना और वैज्ञानिक आकलन और संसाधन निगरानी के लिए मात्स्यिकी डेटा का व्यवस्थित उत्पादन करना है। 

परियोजना को भारत सरकार के कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग (DARE) के तहत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की ICAR-राष्ट्रीय फेलो परियोजना से समर्थन मिला है।

क्यों है ऐप महत्वपूर्ण?

पारंपरिक तरीकों में मछली को पकड़कर, छूकर और मैन्युअल रूप से मापना पड़ता था, जिसमें समय अधिक लगता था और गलतियों की संभावना रहती थी। ‘मत्स्यमेट्री’ इस प्रक्रिया को डिजिटल, स्वचालित और Error-free बनाता है। 

ये भी पढ़ें :  Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुंचाएंगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top