किसानों-पशुपालकों के लिए सुनहरा मौका! राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 2021 से प्रतिवर्ष दिया जा रहा है और इसका मुख्य उद्देश्य देशी गाय-भैंस की पंजीकृत नस्लों के संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ देश में दूध उत्पादन को बढ़ावा देना है।

देश के पशुपालक किसानों, डेयरी सहकारी समितियों और कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियनों के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक बहुत बड़ी सौगात आने वाली है। राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 से शुरू होकर 10 सितंबर 2026 तक चलेगी, जिससे पात्र लोगों को आवेदन करने के लिए करीब एक महीने का समय मिलेगा। यह पुरस्कार राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 2021 से प्रतिवर्ष दिया जा रहा है और इसका मुख्य उद्देश्य देशी गाय-भैंस की पंजीकृत नस्लों (गिर, साहिवाल, मुर्रा सहित 53 गाय व 20 भैंस नस्लें) के संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ देश में दूध उत्पादन को बढ़ावा देना है।

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार के तहत तीन कैटेगरी हैं

  • पहली में सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान को सम्मानित किया जाएगा
  •  दूसरी में सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति, मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी और डेयरी किसान उत्पादक संगठन (FPO) को
  • तीसरी में सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन को

इसके अलावा नॉर्थ ईस्ट और हिमालयी राज्यों के साथ केंद्र शासित प्रदेशों में डेयरी विकास को बढ़ावा देने के लिए एक स्पेशल पुरस्कार भी दिया जाएगा, जिससे इन क्षेत्रों के किसानों को भी समान अवसर मिल सके। 

विजेताओं को शानदार नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। पहले स्थान पर आने वाले को 5 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर 3 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर 2 लाख रुपये दिए जाएंगे, साथ ही प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न से भी सम्मानित किया जाएगा। 

विशेष पुरस्कार श्रेणी में विजेता को 2 लाख रुपये तक का नकद इनाम दिया जाएगा, हालांकि सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन श्रेणी में केवल प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा, नकद पुरस्कार नहीं दिया जाएगा।

आवेदन की पूरा प्रोसेस ऑनलाइन

इस पुरस्कार के लिए आवेदन की पूरा प्रोसेस ऑनलाइन है। और इच्छुक पशुपालक और पात्र संस्थाएं राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) के ज़रीये से अप्लाई कर सकती हैं, जबकि आवेदन से संबंधित ज़्यादा जानकारी के लिए कॉमन सर्विस सेंटर या पशु चिकित्सा अधिकारी से भी सहायता ली जा सकती है।

 गौरतलब है कि जो व्यक्ति या संस्था पहले गोपाल रत्न या कामधेनु पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं, वे इस पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होंगे और एक व्यक्ति या संस्था केवल एक ही कैटेगरी में आवेदन कर सकता है। 26 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा और सरकार का मानना है कि इस तरह के पुरस्कारों से पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा, साथ ही अच्छी नस्ल के पशुओं, बेहतर डेयरी प्रबंधन और कृत्रिम गर्भाधान जैसी तकनीकों को भी बढ़ावा मिलेगा। 

पशुपालक किसानों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट https://dahd.nic.in पर पात्रता और जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी पूरी जानकारी अवश्य जांच लें ताकि आवेदन करते समय किसी भी तरह की गलती या परेशानी से बचा जा सके और लास्ट डेट का इंतजार करने के बजाय टाइम रहते अपना आवेदन पूरा कर लें, क्योंकि यह अवसर देश के पशुपालक किसानों के लिए एक सुनहरा मौका है जिसका लाभ उठाकर वे अपने मेहनत और लगन का सही सम्मान पा सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें: बिहार में मछली पालन की नई क्रांति: सीतामढ़ी में खुला राज्य का पहला Fish Brood Bank

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top