PM मोदी पर चिदंबरम का बड़ा हमला, विपक्ष को बदनाम करने का लगाया आरोप

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने पीएम मोदी पर आक्रामक होते हुए उन पर निशाना साधा है।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) पर आक्रामक होते हुए उन पर निशाना साधा है। चिदम्बरम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर गलत आरोप लगाए हैं।

उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री ने एक बार फिर विपक्ष पर ‘झूठ फैलाने’ का आरोप लगाया है। यहां तीन तथाकथित झूठ हैं जिन पर शायद वह टिप्पणी करना चाहे- किसानों के विरोध का समन्वय करने वाली एआईकेएससीसी ने कहा है कि किसान 900 रुपये प्रति क्विंटल पर धान बेच रहे हैं, हालांकि एमएसपी 1,870 रुपये प्रति क्विंटल है। क्या यह झूठ है?

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पीएम मोदी ने किसानों को संबोधित करते हुए विपक्ष पर आरोप लगाया था कि वे नए कृषि कानूनों पर किसानों को भड़का कर आंदोलन करवा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा था कि मैं सभी राजनीतिक दलों को बताना चाहता हूं कि वे राजनीतिक श्रेय ले सकते हैं, मुझे श्रेय नहीं चाहिए। मैं केवल यह चाहता हूं कि भारतीय किसानों का जीवन आसान हो, उनकी समृद्धि और खेती में आधुनिकता आए। उन्हें गुमराह करना और भ्रमित करना बंद करो। मोदी के इसी बयान पर बोलते हुए चिदंबरम ने मोदी पर हमला किया।

Kisan of India Instagram
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी
ये भी पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top