दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana Delhi 2026) के लिए दिल्ली का रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का टारगेट रखा गया है। योजना के तहत अप्लाई ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के बेस्ड पर पर एक्सेप्ट किए जाएंगे, जिससे ज़्यादा से ज्यादा लोगों को क्लीन एनर्जी से जोड़ा जा सके।
सब्सिडी का गणित
इस स्कीम में केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों मिलकर सब्सिडी देती हैं। केंद्र सरकार की ओर से पहले 2 किलोवाट तक 30,000 रुपये प्रति किलोवाट और उसके बाद एक्स्ट्रा 1 किलोवाट पर 18,000 रुपये प्रति किलोवाट दिए जाते हैं। यानी 3 किलोवाट या उससे अधिक के सिस्टम पर केंद्र से अधिकतम 78,000 रुपये मिलते हैं।
इसके अलावा दिल्ली सरकार की सोलर पॉलिसी के तहत 10,000 रुपये प्रति किलोवाट की अतिरिक्त सब्सिडी मिलती है, जिसकी अधिकतम सीमा 30,000 रुपये है।
बचत और जगह की ज़रूरत
घर की छत पर सोलर पैनल लगाने से परिवार अपनी बिजली की ज़रूरत खुद पूरी कर सकता है, जिससे ग्रिड से कम बिजली लेनी पड़ती है और बिल में सीधी बचत होती है। करीब 1 किलोवाट केSolar plant के लिए लगभग 100 वर्ग फुट छत की जगह चाहिए। पोर्टल पर मौजूद कैलकुलेटर की मदद से लोग अपनी खपत और छत की जगह के हिसाब से संभावित क्षमता, सब्सिडी और पेबैक अवधि का अंदाजा लगा सकते हैं।
कहां करें अप्लाई
इच्छुक लाभार्थी दिल्ली सरकार के आधिकारिक सोलर पोर्टल solar.delhi.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पोर्टल पर सब्सिडी की स्थिति, रूफटॉप सोलर कैलकुलेटर और अधिकृत वेंडरों की जानकारी भी उपलब्ध है। ये योजना न केवल बिजली बिल कम करने में मदद करेगी, बल्कि दिल्ली को स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएगी।
ये भी पढ़ें : Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुंचाएंगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

