Table of Contents
देश के सहकारी डेयरी क्षेत्र में 17 मई 2026 एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी दिन है। गुजरात के गांधीनगर (Gandhinagar, Gujarat) में गांधीनगर जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (मधुर डेयरी) का नया, पूरी तरह से Automated Milk Processing and Packaging Plant राष्ट्र को समर्पित हो गया है। इस आधुनिक प्लांट का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Union Minister of Cooperation, Amit Shah) ने किया। ये परियोजना सिर्फ एक प्लांट नहीं, बल्कि लाखों पशुपालकों की आमदनी बढ़ाने और ‘सहकार से समृद्धि’ की ताकत को दिखाएगी।
रोज़ ढाई लाख लीटर Milk Processing
ये प्लांट गांधीनगर के दशेला क्षेत्र में तैयार किया गया है और पूरी तरह हाईटेक तकनीक से लैस है। इस संयंत्र में प्रतिदिन 2.5 लाख लीटर दूध की प्रोसेसिंग की क्षमता है, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 5 लाख लीटर प्रतिदिन भी किया जा सकेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, ये पूरी तरह ऑटोमेटेड सिस्टम दूध की गुणवत्ता को बेहतर बनाएगा और पैकेजिंग को अधिक तेज, सुरक्षित और टिकाऊ बनाएगा। पहले जहां मैन्युअल प्रोसे में दूध ख़राब होने का ख़तरा रहता था, वहीं अब यह प्लांट कोल्ड स्टोरेज से लेकर एसेप्टिक पैकेजिंग तक, हर प्रोसेस को सुरक्षित बना देगा।
किसानों की आमदनी पर रहेगा फोकस
इस परियोजना की सबसे बड़ी ख़ासियत ये है कि ये आम दूध उत्पादकों को केंद्र में रखकर बनाई गई है। सरकार का मानना है कि इस प्लांट से डेयरी का संचालन अधिक व्यवस्थित होगा, जिससे किसानों को समय पर भुगतान और उनके दूध का बेहतर दाम मिल सकेगा। आसपास के हजारों गांवों के पशुपालक अब अपना दूध बिना किसी चिंता के इस संयंत्र में बेच सकेंगे। विशेष रूप से, गर्मी के मौसम में दूध के जल्दी खराब होने की समस्या अब काफी हद तक कम हो जाएगी, क्योंकि बेहतर स्टोरेज और प्रोसेसिंग से दूध की शेल्फ लाइफ बढ़ जाएगी।
आधुनिक तकनीक से मज़बूत होगा Dairy Infrastructure
भारत में डेयरी सेक्टर तेजी से विस्तार कर रहा है, लेकिन जरूरत थी आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की। यह प्लांट उसी कमी को पूरा करता है। इसमें लगी आधुनिक मशीनें कम समय में अधिक उत्पादन करने में सक्षम हैं। इससे दूध की सप्लाई चेन (सप्लाई चेन) मजबूत होगी और उत्पादों की गुणवत्ता वैश्विक स्तर की हो जाएगी। यह प्लांट गुजारत के डेयरी मॉडल की सफलता को एक नई ऊंचाई देगा।
सहकारी मॉडल को नई ताकत
अमूल के बाद अब यह प्लांट देशभर के सहकारी डेयरी आंदोलन के लिए एक मिसाल बनेगा। अमित शाह पहले भी कह चुके हैं कि सहकारिता के जरिए ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। 17 मई को होने वाला यह उद्घाटन केवल एक रिबन कटिंग नहीं, बल्कि भारत के डेयरी सेक्टर के भविष्य की नींव रखने जैसा है। पशुपालकों, सहकारी संस्थाओं और डेयरी उद्योग की निगाहें इस ऐतिहासिक अवसर पर टिकी हैं। यह प्लांट ‘सहकार से समृद्धि’ के सपने को साकार करने वाला एक बड़ा कदम है।
ये भी पढ़ें: सिक्किम में जैविक अदरक की खेती से आदिवासी किसानों की आजीविका में हो रहा सुधार
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

