महाराष्ट्र की फसलों पर ‘AI का जादू’! ड्रोन बताएगा कब देना है पानी, मोबाइल पर मिलेगी सटीक सलाह

अब खेती में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ड्रोन, सैटेलाइट और IoT सेंसर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसका मकसद है  कम लागत, ज़्यादा पैदावार, और पानी की बचत।

क्या आपने कभी सोचा था कि खेत खुद बताएगा कि उसे कब पानी चाहिए, कब खाद चाहिए, और कब कीड़े आने वाले हैं? अब ये ख़्वाब सच होने जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने खेती को आधुनिक बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब खेती में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ड्रोन, सैटेलाइट और IoT सेंसर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसका मकसद है  कम लागत, ज़्यादा पैदावार, और पानी की बचत।

सरकार ने पहले स्टेप में 10 हज़ार किसानों को इस प्रोजेक्ट से जोड़ने का फैसला किया है। अगर ये एक्सपेरिमेंट सफल रहा, तो ये टेक्नोलॉजी पूरे महाराष्ट्र में फैल जाएगी।

क्या है ‘Digital Twin’ Technology?

इसे ऐसे समझिए कि आपके खेत का एक Digital Twin बनेगा। मतलब, आपका असली खेत और एक वर्चुअल खेत, जो AI की मदद से जुड़ा होगा।

  • सेंसर मिट्टी की नमी, तापमान और हवा की नमी मापेंगे।
  • सैटेलाइट पूरे खेत की हालत पर नज़र रखेंगे।
  • ड्रोन उड़कर फसलों की तस्वीरें लेंगे।
  • यह सारा डेटा AI और मशीन लर्निंग से Analysis किया जाएगा।

और फिर? सीधा किसान के मोबाइल पर संदेश आएगा–

“आज सुबह पानी दें, सिर्फ 15 मिनट, बाकी दिन का छिड़काव न करें।”
“खेत के उत्तर-पूर्व हिस्से में कीड़ों का खतरा है, तुरंत फव्वारा करें।”

यानी, हर खेत के हिसाब से अलग सलाह – जो अब तक कभी संभव नहीं थी।

 किन फसलों को होगा फायदा?

इस पायलट प्रोजेक्ट में महाराष्ट्र की अहम फसलें शामिल की गई हैं  जिसमें  कपास, सोयाबीन, अरहर (तूर), गन्ना, संतरा, हल्दी, प्याज और मक्का शामिल है। हर फसल की ज़रूरत अलग होती है, और इस तकनीक से हर फसल को उसकी मिट्टी, उसके मौसम और उसकी बीमारी के अनुसार सलाह मिलेगी।

ड्रोन करेगा कीड़ों की पहचान, मोबाइल पर मिलेगी सूचना

अब तक किसान को कीड़े या बीमारी का पता तब चलता था, जब फ़सल ख़राब होने लगती थी। लेकिन अब ड्रोन खेतों की हवाई तस्वीरें लेंगे, और AI उनमें बीमारी के शुरुआती लक्षण ढूंढ लेगा। फिर किसान को मोबाइल पर तुरंत सूचना मिल जाएगी-

‘फसल के निचले हिस्से में फफूंद फैल रही है, कल सुबह से पहले छिड़काव करें।’

इससे कीटनाशकों का कम इस्तेमाल, कम लागत, और स्वस्थ फसल मिलेगी।

मुख्यमंत्री की बात

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ कहा-

‘हमें किसानों को सामान्य सलाह नहीं, बल्कि उनके खेत और फसल के हिसाब से सटीक सलाह देनी चाहिए।”

आगे की योजना

अगर यह 10 हज़ार किसानों वाला पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा, तो इसे पूरे महाराष्ट्र में लागू कर दिया जाएगा।

 

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें:  UP-Japan Investment Meet: यूपी बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा फूड हब, प्रदेश में डेवलप होगी ‘Japanese City’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top