Table of Contents
Camelids (ऊंट, लामा, अल्पाका जैसे जानवर) प्रकृति के सबसे मजबूत और फायदेमंद जीवों में से एक हैं। ये जानवर ऐसी जगहों पर जीवित रह सकते हैं जहां दूसरे पालतू जानवरों का टिक पाना मुश्किल होता है। अफ्रीका के रेगिस्तानों से लेकर एंडीज के ऊंचे पहाड़ों तक, ये जीव न सिर्फ पर्यावरण को बचाने में मदद करते हैं, बल्कि आदिवासियों और स्थानीय समुदायों की रोजी-रोटी, संस्कृति और खाद्य सुरक्षा का भी आधार हैं।
2024 को संयुक्त राष्ट्र ने “International Year of the Camelids” घोषित किया था। इसका मकसद दुनिया को इन अनोखे जानवरों के महत्व के बारे में जागरूक करना था। आज हम इन्हीं Camelids के बारे में विस्तार से जानेंगे, ये कैसे काम आते हैं, कहां पाए जाते हैं, और क्यों इन्हें दुनिया के अनसुने हीरो (The unsung hero) कहा जाता है।
1. अल्पाका (Alpaca) – दक्षिण अमेरिका का कोमल रेशमी जानवर
अल्पाका साउथ अमेरिका का एक प्यारा और शांत जानवर है। इसकी लंबी गर्दन, पतले पैर और नरम पैरों के तलवे इसे घास के मैदानों में चलने में मदद करते हैं। अल्पाका बहुत सामाजिक होते हैं और अपने मूड को शरीर की भाषा से दिखाते हैं।
क्यों है खास?
- अल्पाका का ऊन (फाइबर) दुनिया में सबसे मुलायम और कीमती माना जाता है।
- ये ऊंचे पहाड़ों पर रह सकते हैं, जहां भेड़ और गायों को जीवित रहना मुश्किल होता है।
- इन्हें कम पानी और कम चारे की जरूरत होती है, जिससे ये पर्यावरण के लिए भी अच्छे हैं।
क्यों है फायदेमंद
- ऊन: अल्पाका के ऊन से गर्म कपड़े, कंबल और सजावटी सामान बनाए जाते हैं।
- मांस: कुछ समुदाय इनके मांस को भी खाते हैं।
कहां पाए जाते हैं? दक्षिण अमेरिका (मुख्य रूप से पेरू, बोलिविया), लेकिन अब ये एशिया, यूरोप और अमेरिका में भी पाले जाते हैं।
2. बैक्ट्रियन ऊंट (Bactrian Camel) – दो कूबड़ वाला रेगिस्तान का जहाज
बैक्ट्रियन ऊंट को इसके दो कूबड़ों से आसानी से पहचाना जा सकता है। ये कैमलिड्स में सबसे बड़ा होता है और मध्य एशिया के ठंडे और गर्म रेगिस्तानों में पाया जाता है।
क्यों है खास?
- ये बिना पानी के कई दिनों तक रह सकता है।
- -40°C से लेकर +40°C तक के तापमान को सहन कर सकता है।
- इसका दूध पोषण से भरपूर होता है और कई बीमारियों में फायदेमंद माना जाता है।
क्यों है फायदेमंद
- दूध और मांस: स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद।
- ऊन: इसके बालों से गर्म कपड़े बनाए जाते हैं।
- यातायात: रेगिस्तान में सामान ढोने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
कहां पाए जाते हैं? मध्य एशिया (मंगोलिया, चीन)
3. ड्रोमेडरी ऊंट (Dromedary Camel) – एक कूबड़ वाला रेगिस्तानी योद्धा
ड्रोमेडरी ऊंट को “अरबी ऊंट” भी कहा जाता है। इसका एक ही कूबड़ होता है और ये अफ्रीका और मध्य पूर्व के रेगिस्तानों में पाया जाता है।
क्यों है खास?
- यह बिना पानी के 7-10 दिन तक जीवित रह सकता है।
- 60 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है!
- इसका दूध बैक्ट्रियन ऊँट से ज्यादा होता है और यह कई बीमारियों में लाभदायक माना जाता है।
क्यों है फायदेमंद
- यातायात: रेगिस्तान में लंबी यात्राओं के लिए सबसे अच्छा साथी।
- दूध और मांस: पोषण का अच्छा स्रोत।
कहां पाए जाते हैं ? अफ्रीका (सहारा), मध्य पूर्व, भारत
4. गुआनाको (Guanaco) – दक्षिण अमेरिका का तेजधारी जंगली ऊंट
गुआनाको लामा और अल्पाका का जंगली रूप है। ये बहुत तेज दौड़ सकता है (लगभग 56 किमी/घंटा!) और इसका ऊन बहुत महीन और कीमती होता है।
क्यों है खास?
- इसका ऊन दुनिया के सबसे बेहतरीन ऊनों में से एक है, लेकिन ये बहुत कम मात्रा में मिलता है।
- यह ऊंचे पहाड़ों और ठंडे मैदानों में आसानी से रह सकता है।
क्यों है फायदेमंद
ऊन: बहुत महीन और मुलायम, जिससे बेहतरीन कपड़े बनते हैं।
कहां पाए जाते हैं? दक्षिण अमेरिका (अर्जेंटीना, चिली)
5. लामा (Llama) – एंडीज का पैक एनिमल
लामा साउथ अमेरिका का सबसे फेमस कैमलिड है। ये अल्पाका से बड़ा होता है और इसके कान अंदर की तरफ मुड़े होते हैं।
क्यों है खास?
- प्राचीन काल से ही लामा का इस्तेमाल सामान ढोने के लिए किया जाता रहा है।
- इसका ऊन मोटा होता है, जिससे रजाइयाँ और गर्म कपड़े बनाए जाते हैं।
- बोलिविया के राष्ट्रीय चिन्ह पर लामा का चित्र है!
क्यों है फायदेमंद
- यातायात: पहाड़ों में सामान ले जाने के लिए।
- ऊन और मांस: स्थानीय लोगों के लिए आय का स्रोत।
कहां पाए जाते हैं? दक्षिण अमेरिका (बोलिविया, पेरू)
6. विस्कुना (Vicuna)-दुनिया का सबसे कीमती ऊन देने वाला जानवर
विस्कुना पेरू का राष्ट्रीय पशु है और इसका ऊन दुनिया में सबसे महीन और महंगा होता है।
क्यों है खास?
- इसके एक किलो ऊन की कीमत हज़ारों डॉलर हो सकती है!
- यह बेहद ठंडे तापमान में भी जीवित रह सकता है।
क्यों है फायदेमंद
- ऊन: बेहद कीमती और निर्यात किया जाता है।
कहां पाए जाते हैं? दक्षिण अमेरिका (पेरू, बोलिविया)
क्यों मनाया गया “अंतर्राष्ट्रीय कैमलिड वर्ष 2024”?
संयुक्त राष्ट्र ने 2024 को कैमलिड्स के नाम समर्पित किया था, क्योंकि:
- ये जानवर जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मददगार हैं।
- ये गरीब और दुर्गम इलाकों में लोगों की जीविका का सहारा हैं।
- इनके उत्पादों (दूध, ऊन, मांस) से स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था को फायदा होता है।
कैमलिड्स हैं धरती के अनमोल खज़ाने
कैमलिड्स न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि लाखों लोगों की जिंदगी को आसान बनाते हैं। इन्हें बचाने और इनके उत्पादों को बेहतर बनाने के लिए हमें इन पर शोध बढ़ाना होगा। अगर हम इनकी देखभाल करें, तो ये जानवर आने वाली पीढ़ियों तक मानवता की मदद करते रहेंगे।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
इसे भी पढ़िए: सीमा पर जवान और खेत में किसान: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीमावर्ती किसानों की मदद के लिए उठाए कदम