सिर्फ 10 पेड़ों से कोसमी लाख की खेती कर छह माह में कमाएं ढाई लाख रुपए

Lakh ki Kheti - कोसम के एक पेड़ से लगभग 50 से 100 किलो तक लाख का उत्पादन लिया जा सकता है। बेर और पलास के पेड़ पर भी लाख की खेती होती है, लेकिन कोसम के मुकाबले इसमें लाख कम मात्रा में मिलता है। पलास के एक पेड़ से 3 से 10 किलो तक लाख मिल सकता है। वहीं बेर के पेड़ से 15 से 20 किलो लाख का उत्पादन होता है। कोसम से उत्पादित लाख बाजार में 250 से 275 प्रति किलो बिकती है।

कोसमी लाख की खेती lakh ki kheti se kamai

कोसमी लाख की खेती (Cultivation of Kosmi Lac): लाख आर्थिक महत्व का उत्पाद है। लाख चूडिय़ां बनाने के काम आता है। इसके अलावा इससे मोम और रंग भी मिलता है। कोसम के पेड़ पर लाख की खेती किसानों के लिए अतिरिक्त आय का बेहतरीन जरिया बन सकती है।

कोसमी लाख के उत्पादन में मध्यप्रदेश का देश में तीसरा स्थान है। जबलपुर स्थित जवाहर कृषि विश्ववद्यालय के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मोनी थॉमस 23 साल से किसानों को लाख की खेती के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कोसम के पेड़ से सबसे ज्यादा लाख का उत्पादन होता है। कोसमी लाख की कीमत भी अच्छी मिलती है।

kisan of india youtube

ये भी पढ़े: 9 साल की उम्र में वियान कर रहा है ऑर्गेनिक खेती से कमाई, पढ़े पूरी कहानी

ये भी पढ़े: घर बैठे शुरु करें ये 2 बिजनेस और कमाएं लाखों हर महीने

लाख प्राकृतिक राल है, जिसे सूक्ष्म मादा कीट अपने शरीर के बाह्य आवरण के रूप में बनाते हैं। ये कीट पेड़ों की टहनियों से रस चूसकर जीवित रहते हैं। इनके शरीर में पाई जाने वाली विशेष ग्रंथियों से तरल पदार्थ निकलता है, जो सूखने के बाद ठोस बन जाता है और हमें लाख मिल जाता है।

छह माह में मिलता है लाख

विशेषज्ञों के मुताबिक कोसम के पेड़ पर जुलाई के पहले सप्ताह में लाख के कीट चढ़ाए जाते हैं। इसके बाद दिसंबर या जनवरी में इनसे लाख का उत्पादन लिया जा सकता है। कोसम के पेड़ पर दिसंबर और जनवरी के महीने में लाख के कीट चढ़ाने के बाद जून में लाख का उत्पादन लिया जाता है।

ये भी पढ़े: अमरूद की खेती कर कमाया लाखों का मुनाफा, जानिए शीतल सूर्यवंशी की कहानी

ये भी पढ़े: ऐसे करें लहसुन की खास किस्मों की बुवाई, होगी अच्छी पैदावार

खर्च, उत्पादन और कमाई

डॉ. थॉमस के मुताबिक कोसम के एक पेड़ से लगभग 50 से 100 किलो तक लाख का उत्पादन लिया जा सकता है। इसके लिए पेड़ की टहनियां कोमल और स्वस्थ्य होनी चाहिए, ताकि कोसमी लाख के कीट आसानी से रस चूस सकें और लाख का अधिक उत्पादन दे सकें। बेर और पलास के पेड़ पर भी लाख की खेती होती है, लेकिन कोसम के मुकाबले इसमें लाख कम मात्रा में मिलता है।

कोसम से उत्पादित लाख बाजार में 250 से 275 प्रति किलो बिकती है। ऐसे में कोसम के एक पेड़ से 20 से 25 हजार रुपए की आमदनी हो जाती है। इस तरह 10 पेड़ों से महज 6 महीने में 2 से 2.5 लाख रुपए की कमाई ली जा सकती है। पलास के एक पेड़ से 3 से 10 किलो तक लाख मिल सकता है। वहीं बेर के पेड़ से 15 से 20 किलो लाख का उत्पादन होता है। पलास के प्रति पेड़ पर कीट चढ़ाने के लिए 50 रुपए, बेर के पेड़ पर 60 रुपए और कोसम के पेड़ पर 1000 रुपए का खर्च आता है।

खेती के लिए संपर्क करें
डॉ. मोनी थॉमस, प्रधान वैज्ञानिक
जवाहर कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर, मध्य प्रदेश
मोबाइल नंबर : 9425184255

Kisan of India Instagram
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी
ये भी पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top