Mission Rojgar : नई प्रकार की खेती से होगा ज्यादा मुनाफा, जानिए कैसे

Kisan of India को Google पर जोड़ें Mission Rojgar : उत्तर प्रदेश में युवा ‘मिशन रोजगार’ को सफल बनाने में […]

Mission Rojgar : उत्तर प्रदेश में युवा ‘मिशन रोजगार’ को सफल बनाने में लगे हुए हैं। नई सोच के साथ युवा राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। पूरे उत्साह के साथ नए अवसरों को तलाश कर उस पर काम कर रहे हैं।दूसरे लोगों को भी रोजगार दिला रहे हैं। जिससे प्रदेश और लोग साथ साथ विकास की राह पर आगे बढ़ें।

ये भी देखें : हाईटेक खेती से यूपी के रामसरन कमा रहें हैं लाखों रुपए सालाना, जानिए पूरी कहानी

ये भी देखें : PM किसान सम्मान निधि योजना : लाभ उठाने के लिए ऐसे करें अप्लाई

ये भी देखें : किसानों को फसल नुकसान का जल्द मिलेगा मुआवजा, अब ड्रोन से होगा सर्वे

लखनऊ के ऐशबाग के अश्विनी द्विवेदी पिछले दो सालों से मशरूम की खेती वृहद स्तर पर कर रहे हैं। वह विभिन्न प्रकार के मशरुम का उत्पादन करते हैं। वह बताते हैं कि , मशरूम की खेती शुरू करने से पहले विशेषज्ञों से ट्रेनिंग ली। उसके बाद अपने दोस्त के साथ प्रयागराज में मशरूम की खेती शुरू की। महज 45 दिनों में 400 पैकेट का उत्पादन हुआ। दोनों ने मिल कर 800 किलो मशरुम का उत्पादन किया।

अश्विनी लखनऊ के राम कृष्णमठ में छोटी सी जगह में मिल्की मशरूम, शटाके के साथ आठ किस्म के मशरूम उगा रहे हैं। उनकी टीम हर महीने करीब सात क्विटंल मशरूम उगती है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख रुपए है।

ये भी देखें : 10 राज्यों में 320.33 करोड़ रू. की परियोजनाओं से 10,000 से ज्यादा को मिलेगा रोजगार

ये भी देखें : सिर्फ 10 पेड़ों से कोसमी लाख की खेती कर छह माह में कमाएं ढाई लाख रुपए

अश्विनी महिलाओं और जरूरतमंद किसानों को निशुल्क मशरूम की खेती की ट्रेनिंग देते हैं। वो बताते हैं कि हम लोग कम पूंजी और कम संसाधनों में ज्यादा मुनाफा कमाने के गुर किसानों, युवाओं और महिलाओं को सीखा रहे हैं। जिससे लगभग 5,000 लोग पारंपरिक खेती के बजाय मशरूम खेती कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top