दुनिया भर के मसाला कारोबार, नीति निर्माताओं और शोधकर्ताओं (The spice industry, policymakers, and researchers)की निगाहें अब केरल के कोच्चि शहर (Kochi city in Kerala) पर टिकी हैं। 23 से 26 फरवरी तक, All India Spices Exporters Association (AISEF) यहां 9वां अंतर्राष्ट्रीय मसाला सम्मेलन (9th International Spice Conference) यानि ISC 2026 का भव्य आयोजन करने जा रहा है। इस चार दिवसीय सम्मेलन की थीम है – ‘Spice 360- फ्यूचर के लिए तैयार होना’।
इस सम्मेलन का उद्घाटन पूर्व जी20 शेरपा और नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत (Former G20 Sherpa and former CEO of NITI Aayog, Amitabh Kant) करेंगे। वो Transforming the Agri-Industry: Innovation, Inclusion and Global Leadership पर मुख्य भाषण देंगे। वहीं, ओटेरा के सीईओ मार्टिन सोंटाग (Otera CEO Martin Sonntag) Honored guest होंगे और “भोजन एवं पोषण का अगला दशक: सहयोग, विश्वास और जिम्मेदारी” (The next decade of food and nutrition: collaboration, trust, and responsibility) पर अपने विचार रखेंगे।
केरल में होने का है ख़ास महत्व
एआईएसईएफ के चेयरमैन इमैनुअल नंबूसेरिल (AISF Chairman Emmanuel Nambusseril) ने बताया कि ये सम्मेलन दुनिया भर में मसाला वैल्यू चेन के ज्ञान और सहयोग का एक मान्यता प्राप्त मंच बन चुका है। उन्होंने कहा, केरल सदियों से ग्लोबल मसाला व्यापार का सेंटर रहा है। आज जब पूरा वर्ल्ड बिज़नेस तेज़ी से बदल रहा है और अनिश्चितता का दौर है, आईएससी 2026 मसाला उद्योग की बढ़ोतरी, लचीलापन और स्थिरता को नए सिरे से डिफाइन करने का एक ग्लोबल स्टेज प्रदान करेगा।
Crop And Market Session होगा ख़ास अट्रैक्शन
इस सम्मेलन का एक मेन अट्रैक्शन ‘फ़सल और बाजार’ सेशन होगा। इसमें हल्दी, अदरक, जीरा, मिर्च, भूमध्यसागरीय जड़ी-बूटियों, प्रमुख चीनी मसालों, काली मिर्च और डिहाइट्रेड प्रोडक्ट्स (Turmeric, ginger, cumin, chili peppers, Mediterranean herbs, major Chinese spices, black pepper, and dehydrated products) के लिए गहन बाजार बुद्धिमत्ता और उत्पादन (In-depth market intelligence and production) संभावनाओं पर चर्चा होगी। इससे ग्लोबल बिजनेस के लिए डेटा-संचालित निर्णय लेने में मदद मिलेगी।
सम्मेलन में दुनिया भर से आए उद्योग जगत के नेता, शोधकर्ता और नवप्रवर्तक वैश्विक मसाला उद्योग के भविष्य पर विचार-विमर्श करेंगे। मसाला उद्योग की चुनौतियों और अवसरों का 360-डिग्री दृष्टिकोण से विश्लेषण इस सम्मेलन की खास बात होगी।
सदियों पुराने भारतीय मसाला व्यापार के गौरव को अब नई तकनीक, नए बाजार और नई रणनीतियों के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी है। कोच्चि में होने वाला यह सम्मेलन भारत को मसाला उद्योग का वैश्विक नेता बनाने की दिशा में एक नई राह तैयार करेगा।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुंचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

