Anjeer Fruit Development Scheme: अंजीर की खेती के लिए मिल रही सब्सिडी, बिहार के किसानों के लिए सुनहरा मौका

‘अंजीर फल विकास योजना’ (Anjeer Fruit Development Scheme) लखीसराय समेत राज्य के 32 जिलों के किसानों के लिए शुरू की गई है, जिसका मकसद अंजीर (Fig) जैसी कम प्रचलित लेकिन मुनाफे वाली फसल को बढ़ावा देना है।

Anjeer Fruit Development Scheme: अंजीर की खेती के लिए मिल रही सब्सिडी, बिहार के किसानों के लिए सुनहरा मौका

बिहार सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए नई-नई योजनाएं लेकर आ रही है। इन्हीं में से एक है ‘अंजीर फल विकास योजना’ (Anjeer Fruit Development Scheme)। ये योजना लखीसराय समेत राज्य के 32 जिलों के किसानों के लिए शुरू की गई है, जिसका मकसद अंजीर (Fig) जैसी कम प्रचलित लेकिन मुनाफे वाली फसल को बढ़ावा देना है।

क्यों ख़ास है ये योजना?

अंजीर (Fig) को एक ‘सुपर फूड’ माना जाता है और बाजार में इसकी मांग हमेशा बनी रहती है। इसकी खासियत यह है कि इसे कम पानी और कम देखभाल में भी उगाया जा सकता है। यानी, किसान पारंपरिक फसलों के साथ-साथ इसकी खेती करके अच्छी आमदनी हासिल कर सकते हैं।

kisan of india instagram

कितना मिलेगा अनुदान?

योजना के तहत किसानों को खेती की लागत पर भारी सब्सिडी दी जाएगी। अंजीर की बागवानी में प्रति हेक्टेयर लगभग 1.25 लाख रुपये का खर्च आता है। इस पर सरकार 40% यानी 50,000 रुपये तक का अनुदान देगी।

ये अनुदान राशि दो किस्तों में दी जाएगी:

  • पहली किस्त: पौधारोपण के बाद पहले साल 30,000 रुपये।
  • दूसरी किस्त: दूसरे साल 20,000 रुपये, बशर्ते कि 75 फीसदी से ज्यादा पौधे स्वस्थ और जीवित हों।

कौन ले सकता है लाभ और कैसे करें अप्लाई?

इस योजना का लाभ लेने के लिए एक किसान अधिकतम पांच एकड़ ज़मीन पर ही आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई का प्रोसेस बहुत आसान है। इच्छुक किसान बिहार सरकार के उद्यान निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अगर आप इस योजना के बारे में और जानकारी चाहते हैं या आवेदन करने में कोई दिक्कत आ रही है, तो आप निम्नलिखित में से कोई भी तरीका अपना सकते हैं:

  • सीधे अपने जिले के उद्यान पदाधिकारी के कार्यालय से संपर्क करें।
  • बिहार सरकार के कृषि विभाग या उद्यान विभाग के टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके जानकारी लें।
  • अपने नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र या किसान सेवा केंद्र पर जाएँ।
  • आधिकारिक वेबसाइट के Contact Page पर दिए गए ईमेल पते के ज़रीये से पूछताछ करें।

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

इसे भी पढ़िए: Climate Crisis: भारत का किसान प्रकृति के प्रकोप के सामने क्यों हार रहा? बाढ़, सूखा और बादल फटना बना नई ख़तरनाक ‘सामान्य’ स्थिति

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top