उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी राहत: कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का उठाएं फायदा, जानिए आवेदन की लास्ट डेट

उत्तर प्रदेश के किसानों को राहत देने के लिए कृषि यंत्र सब्सिडी योजना (Agricultural Machinery Subsidy Scheme) के तहत बुकिंग प्रोसेस शुरू कर दिया है।

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए एक बहुत ही अच्छी ख़बर है। कृषि विभाग ने किसानों को राहत देने के लिए कृषि यंत्र सब्सिडी योजना (Agricultural Machinery Subsidy Scheme) के तहत बुकिंग प्रोसेस शुरू कर दिया है। ये योजना किसानों के लिए वरदान साबित होगी, ख़ासकर इस समय जब किसान खरीफ सीजन की तैयारियों में जुटे हैं।

किसानों को क्यों है ये योजना ज़रूरी?

खरीफ सीजन में धान, मक्का, गन्ना और दलहनी फसलों की बुवाई होती है। इस समय किसानों को मशीनों की सबसे ज्यादा ज़रूरत होती है। महंगी मशीनें ख़रीदना हर किसान के बस की बात नहीं, लेकिन सरकारी सब्सिडी मिलने पर ये आसान हो जाता है। इस स्कीम के तहत किसानों को 50 से 80 फीसदी तक की सब्सिडी मिल सकती है, जो एक बहुत बड़ी राहत है।

 किन-किन यंत्रों पर मिलेगा अनुदान?

सरकार ने इस योजना में कई जरूरी कृषि यंत्रों को शामिल किया है:

1.ट्रैक्टर :  खेती की रीढ़, हर काम के लिए जरूरी

2.कृषि ड्रोन  : कीटनाशक और उर्वरक छिड़काव के लिए आधुनिक तकनीक

3.रोटावेटर : खेत की जुताई और मिट्टी तैयार करने के लिए

4.कंबाइन हार्वेस्टर  : एक साथ कटाई और थ्रेशिंग के लिए

5.सुपर सीडर : पराली प्रबंधन और बिजाई के लिए

6.कस्टम हायरिंग सेंटर  : अन्य किसानों को मशीनें किराए पर देने के लिए

किन योजनाओं के तहत मिलेगा अनुदान?

यूपी सरकार ने किसानों के लिए कई योजनाओं को मिक्स किया है- 

 1. सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (SMAM) – कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा देने वाली मुख्य योजना

2.  फसल अवशेष प्रबंधन योजना – पराली जलाने से रोकथाम और सुपर सीडर पर सब्सिडी

 3. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन – खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने पर जोर

  4.त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम – मक्का किसानों के लिए विशेष लाभ

5. कीट एवं रोग नियंत्रण योजना – फसलों को बीमारियों से बचाने के लिए

 कब तक कर सकते हैं आवेदन?

  • शुरुआती तारीख़: 16 जुलाई 2026
  • लास्ट डेट: 10 अगस्त 2026

 लास्ट डेट का इंतजार न करें।  जितनी जल्दी बुकिंग करेंगे, उतनी जल्दी मशीन मिलेगी और फसल की तैयारी समय पर हो सकेगी। देर करने पर मशीनें खत्म हो सकती हैं या समय पर नहीं मिल पाएंगी।

 अप्लाई कैसे करें?  

  1. कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाएं – https://agridarshan.up.gov.in/
  2. रजिस्ट्रेशन करें – अपना नाम, आधार नंबर, खाता नंबर, खेत का विवरण दर्ज करें
  3. मशीन चुनें – जिस मशीन पर सब्सिडी चाहिए, उसे चुनें
  4. दस्तावेज़ अपलोड करें – आधार, खसरा-खतौनी, बैंक पासबुक वगैरह
  5. बुकिंग करें – ऑनलाइन बुकिंग करके रसीद पा लें 
  6. अप्रूवल का इंतजार करें – विभाग आपके आवेदन की जांच करके अनुदान एक्सेप्ट करेगा

 किसानों को क्या-क्या फायदे होंगे?

 कम लागत में आधुनिक मशीनें – बाजार भाव से 50-80 फीसदी कम दाम पर

  •   समय की बचत :- मशीनों से जल्दी काम खत्म, ज्यादा फसल
  •  अधिक पैदावार :- सही समय पर बुवाई और कटाई से उत्पादन बढ़ेगा
  •   लागत में कमी :- मजदूरी और ईंधन पर खर्च कम
  •  पराली प्रबंधन :- सुपर सीडर से पराली जलाने की समस्या खत्म
  •  अतिरिक्त आमदनी :- कस्टम हायरिंग सेंटर से मशीनें किराए पर देकर कमाई

 किन बातों का रखें ध्यान?

  • सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें
  • आवेदन में कोई गलती न होने दें
  • समय सीमा से पहले आवेदन जरूर करें
  • हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें अगर कोई समस्या हो

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें: India-New Zealand Agriculture Partnership: कृषि, बागवानी, पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में सहयोग,किसानों की आमदनी बढ़ाने की नई पहल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top