Table of Contents
महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ रखा था। हर तरफ चावल, आटा, दालें महंगी होने की ख़बरें थीं। लेकिन अब केंद्र सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए ‘भारत ब्रांड’ (Bharat Brand Rice And Flour) के तहत सस्ते चावल और आटे की बिक्री (Sale of Affordable Rice and Flour) का तीसरा चरण शुरू कर दिया है। ये योजना दिल्ली (Delhi) में लागू हो गई है और जल्द ही दूसरे शहरों में भी इसका विस्तार होगा।
7 अप्रैल 2026 से शुरू हुई बिक्री
सरकार ने 7 अप्रैल 2026 को दिल्ली में ‘भारत चावल’ की बिक्री (Bharat Brand) की शुरुआत कर दी। आम उपभोक्ताओं को अब चावल बेहद सस्ते दामों पर मिलेगा-
10 किलो का पैक: सिर्फ 350 रुपये (यानी 35 रुपये प्रति किलो)
30 किलो का पैक: सिर्फ 990 रुपये (यानी 33 रुपये प्रति किलो)
बाजार में चावल 50 से 80 रुपये किलो बिक रहा है। यानी सरकारी योजना के तहत लोगों को लगभग आधी कीमत पर चावल मिलेगा। एक साधारण परिवार के लिए यह हर महीने 500-700 रुपये की बचत कराने वाला है।
31.50 रुपये किलो में मिलेगा भारत आटा (Bharat Brand Flour)
चावल के बाद अब NCCF ने “भारत आटा” (Bharat Brand Flour) लाने की तैयारी कर ली है। शुरूआती स्कीम के अनुसार, ये आटा करीब 31.50 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल बाजार में अच्छी क्वालिटी का आटा 40-50 रुपये किलो मिल रहा है। यानी फिर से लगभग 25 फीसदी तक सस्ता आटा।
ये योजना क्यों है ख़ास?
दरअसल, एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने यह पहल शुरू की है। इसे लागू कर रही है नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (NCCF) की दिल्ली शाखा। NCCF की शाखा प्रबंधक शिवानी शर्मा ने मीडिया को बताया कि “इस तीसरे चरण का मेन फोकस अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक सस्ती खाद्य वस्तुएं पहुंचाना है। पूरी योजना NCCF के प्रबंध निदेशक एंजिस जोसेफ चंद्र के निर्देशन में चल रही है।”
कहां-कहां मिलेगा भारत चावल?
दिल्ली के हर कोने में लोगों तक यह सुविधा पहुंचाने के लिए मोबाइल वैन और रिटेल आउटलेट्स लगाए गए हैं। अब ये स्थानों पर उपलब्ध रहेंगे:
- नेहरू प्लेस
- रोहिणी
- द्वारका
- मंगोलपुरी
- सुल्तानपुरी
- निहाल विहार
- पंजाबी बाग
- और अन्य प्रमुख इलाके
क्या महंगाई पर लगेगी लगाम?
ये योजना सिर्फ राहत देने भर के लिए नहीं है। इसके पीछे एक बड़ा आर्थिक उद्देश्य भी है। बाजार में चावल की बढ़ती कीमतों पर कंट्रोल। जब सरकार इतनी बड़ी मात्रा में सस्ता चावल बाजार में उतार देगी, तो निजी व्यापारियों को भी कीमतें घटानी पड़ेंगी। ये एक क्लासिक मामला है। “सरकारी हस्तक्षेप से बाजार संतुलन” का।
फायदा उठाने में देर न करें
अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो ये सुनहरा मौका है। 350 रुपये में 10 किलो चावल। ये ऑफर हर महीने आपकी रसोई का खर्च घटा सकता है। जल्द ही आटा भी आ रहा है। बस ध्यान रखें, ये योजना सीमित अवधि के लिए हो सकती है या स्टॉक खत्म होने का भी ख़तरा है। जितनी जल्दी हो सके, अपने नजदीकी NCCF रिटेल आउटलेट या मोबाइल वैन से लाभ उठाएं।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
इसे भी पढ़िए: Cow Protection In Uttar Pradesh: अब महिलाएं और एफपीओ संभालेंगे गोशालाओं की कमान, मिलेगा रोज़गार

