Chickpea Flour And Ragi Flour: चना और रागी में कौन सा आटा है आपकी सेहत का सच्चा हीरो? क्या है दोनों में ख़ास अंतर

आजकल चने के आटे और रागी के आटे (Chickpea flour and ragi flour) की चर्चा हर Health-conscious घर में है। दोनों को Superfood का दर्जा मिला हुआ है, लेकिन दोनों में से किंग कौन?

रोटी भारतीय थाली का सेंटर प्वाइंट है। लेकिन अब सवाल ये है कि इस रोटी (ROTI) को किस आटे से बनाया जाए, जो स्वाद के साथ सेहत का भी ख़जाना हो? आजकल चने के आटे और रागी के आटे (Chickpea flour and ragi flour) की चर्चा हर Health-conscious घर में है। दोनों को Superfood का दर्जा मिला हुआ है, लेकिन दोनों में से किंग कौन? आइए, गहराई से जानते हैं।

चने का आटा: प्रोटीन का पावरहाउस

चने का आटा, जिसे हम बेसन के नाम से भी जानते हैं, वाकई में सेहत का ख़ज़ाना है।

1.मसल्स का बिल्डर: अगर आप जिम जाते हैं, मसल्स (Muscles) बनाना चाहते हैं या फिर प्रोटीन की कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो चना आपका सबसे अच्छा दोस्त है। रागी की तुलना में इसमें प्रोटीन की मात्रा कहीं ज्यादा होती है।

2.डायबिटीज का दुश्मन: चने के आटे का Glycemic index (लगभग 10) बेहद कम है। यानी ये खून में शुगर धीरे-धीरे छोड़ता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक सुरक्षित और बेहतरीन ऑप्शन है।

3.वजन घटाने का साथी: इसमें मौजूद हाई प्रोटीन और फाइबर (High in protein and fiber) आपकी भूख को लंबे वक्त तक शांत रखते हैं। बार-बार की क्रेविंग और ओवरईटिंग (Cravings and overeating) पर ये नैचुरली रोक लगाता है।

4.पाचन का मित्र: फाइबर से भरपूर होने के कारण ये Digestive system को दुरुस्त रखता है और कब्ज़ जैसी समस्या से निजात दिलाता है।

 रागी का आटा: कैल्शियम और आयरन का किला

रागी, जिसे नाचनी भी कहते हैं, एक छोटा दाना है लेकिन गुणों का भंडार है।

1.हड्डियों की ताकत: क्या आप जानते हैं? 100 ग्राम रागी में लगभग 344 mg Calcium होता है। ये दूध से भी ज्यादा है। बढ़ते बच्चों, गर्भवती महिलाओं और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे वालों के लिए यह वरदान है।

2.खून बढ़ाने वाला: इसमें आयरन की मात्रा भी भरपूर होती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने और एनीमिया (खून की कमी) दूर करने में अहम भूमिका निभाता है।

3.पाचन का रक्षक: रागी भी डायटरी फाइबर का अच्छा सोर्स है, जो पेट साफ रखने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है।

4.शिशुओं का पहला आहार: इसके पोषक तत्वों को देखते हुए, रागी को शिशुओं और छोटे बच्चों के लिए आइडियल पहला ठोस आहार माना जाता है।

Chickpea Flour And Ragi Flour: चना और रागी में कौन सा आटा है आपकी सेहत का सच्चा हीरो? क्या है दोनों में ख़ास अंतर

 सवाल यही: आपके लिए कौन सा है बेस्ट?

दोनों फायदेमंद हैं, लेकिन आपकी ज़रूरत के हिसाब से सिलेक्शन करें:

  • अगर आपको डायबिटीज है या प्रोटीन चाहिए: बिना हिचक चने का आटा चुनें। ये आपकी सेहत पर जादू करेगा।
  • अगर हड्डियां कमज़ोर हैं या खून की कमी है: तो रागी का आटा आपका सबसे बड़ा हथियार है। ये कैल्शियम और आयरन की कमी को प्राकृतिक तरीके से पूरा करेगा।
  • वजन कम करना है तो? दोनों ही मददगार हैं। लेकिन प्रोटीन की अधिकता के चलते चने का आटा जल्दी और लंबे समय तक पेट भरा होने का अहसास देकर वजन घटाने में थोड़ा अधिक कारगर हो सकता है।

सबसे बढ़िया तरीका क्या है?

दोनों को मिला लें। जी हां, ये सबसे बेहतरीन रिसर्च-बेस्ड तरीका है। आप गेहूं के आटे में 25 फीसदी चने का आटा और 25 फीसदी रागी का आटा मिलाकर एक मल्टी-न्यूट्रिशन आटा तैयार कर सकते हैं। इससे आपको प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और आयरन सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। ये ताकत, हड्डियों की मजबूती और समग्र स्वास्थ्य का परफेक्ट कॉम्बो है।

 

ये भी पढ़ें : ICAR की डेवलप 25 फसलों की 184 नई उन्नत किस्मों को भारत सरकार ने राष्ट्र को किया समर्पित, जानें विस्तार से

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुंचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top