Crop Doctor App: किसानों के मोबाइल में छुपा है ‘एग्रीकल्चर डॉक्टर’, जानिए कैसे बचाएगा फ़सल और बढ़ाएगा मुनाफ़ा!

सरकार द्वारा लॉन्च 'क्रॉप डॉक्टर ऐप' (Crop Doctor App) एक क्रांतिकारी कदम साबित हो रहा है। यह App न सिर्फ फसलों की बीमारी पहचानता है, बल्कि पूरी खेती की देखभाल का Digital Platform बन गया है।

Crop Doctor App: किसानों के मोबाइल में छुपा है ‘एग्रीकल्चर डॉक्टर’, जानिए कैसे बचाएगा फ़सल और बढ़ाएगा मुनाफ़ा!

आज के दौर में जहां फसलों में रोग और कीटों का प्रकोप किसानों के लिए मुसीबत बन गया है, वहीं तकनीक एक मजबूत सहारा भी बनकर आई है। किसान अब अपने खेत की समस्याओं का इलाज अपने मोबाइल फोन में ढूंढ रहे हैं। इसी कड़ी में सरकार द्वारा लॉन्च ‘क्रॉप डॉक्टर ऐप’ (Crop Doctor App) एक क्रांतिकारी कदम साबित हो रहा है। यह App न सिर्फ फसलों की बीमारी पहचानता है, बल्कि पूरी खेती की देखभाल का Digital Platform बन गया है।

‘Crop Doctor App’ की असली ताकत

Crop Doctor सिर्फ एक App नहीं, बल्कि किसानों का एक भरोसेमंद साथी है। ये हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है, जिससे हर किसान इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकता है। इसकी ख़ासियत यह है कि इसमें ‘Two-way communication’ का सिस्टम है। मतलब, अगर आपकी फसल पीली पड़ रही है या कीड़े लग रहे हैं, तो आप उसकी तस्वीर खींचकर ऐप पर अपलोड कर सकते हैं। कुछ ही समय में ऐप से जुड़े कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ (Agricultural scientists and experts) आपको सटीक कारण और उपाय बताते हैं। ये सर्विस पूरी तरह मुफ्त है। 

kisan of india instagram

सिर्फ बीमारी नहीं, ये हैं ऐप के जबरदस्त फ़ायदे 

1.समय रहते सही इलाज: फसल की बीमारी का पता चलते ही तुरंत सलाह मिल जाती है, जिससे नुकसान कम होता है और कीटनाशकों पर अनावश्यक खर्च भी बचता है।

2.एग्रीकल्चर का Complete encyclopedia: ये ऐप सिर्फ रोगों तक सीमित नहीं है। इसमें आप मिट्टी की जानकारी, सिंचाई के modern तरीके, कृषि यंत्रों की availability, सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, पशुपालन से जुड़े टिप्स तक हर जानकारी पा सकते हैं।

3.सभी के लिए फायदेमंद: यह ऐप सिर्फ किसानों के लिए ही नहीं, बल्कि पशुपालकों, डेयरी ऑपरेटरों, कृषि अधिकारियों और कृषि व्यवसाय से जुड़े हर व्यक्ति के काम आता है।

4.उपज और आमदनी बढ़ाने में सहायक: सही जानकारी और समय पर प्रबंधन से फसल की गुणवत्ता और पैदावार बढ़ती है, जिसका सीधा फायदा किसान की जेब में होता है।

कैसे करें इस्तेमाल? बिल्कुल आसान है प्रोसेस 

  • सबसे पहले अपने एंड्रॉइड फोन के Google Play Store में जाकर ‘Crop Doctor’ ऐप डाउनलोड करें।
  • ऐप इंस्टॉल करने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • अब Ask a Question या इसी तरह के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अपनी फसल की समस्या का साफ चित्र खींचकर अपलोड करें और समस्या की थोड़ी डिटेल लिखें।
  • सबमिट करने के बाद कुछ समय में आपको एक्सपर्ट्स की ओर से समाधान मिल जाएगा।

क्रॉप डॉक्टर ऐप दरअसल हर किसान की जेब में एक ‘चलता-फिरता कृषि विज्ञान केंद्र’ है। ये तकनीक किसानों को अंधेरे में अनुमान लगाने की बजाय, वैज्ञानिक और शोध-आधारित निर्णय लेने की ताकत देती है। जब किसान के पास सही जानकारी होगी, तो फसलें स्वस्थ होंगी, लागत कम होगी और मुनाफा बढ़ेगा।  

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

इसे भी पढ़िए: Climate Crisis: भारत का किसान प्रकृति के प्रकोप के सामने क्यों हार रहा? बाढ़, सूखा और बादल फटना बना नई ख़तरनाक ‘सामान्य’ स्थिति

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top