आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विकास के इतिहास में 2 अक्टूबर का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (Andhra Pradesh Chief Minister N. Chandrababu Naidu) और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) अनंतपुर ज़िले के मदनपल्ले में 1 लाख करोड़ रुपये की लागत वाले महत्वाकांक्षी ‘Rayalaseema Horticulture Hub’ की आधारशिला रखेंगे। ये परियोजना न सिर्फ रायलसीमा के सूखे से जूझ रहे किसानों के लिए वरदान साबित होगी, बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगी।
क्या है पुरवोदय योजना और निवेश का गणित?
इस अहम परियोजना के लिए केंद्र सरकार ‘पुरवोदय योजना’ के तहत 40,000 करोड़ रुपये की मदद देगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य पूर्वी भारत के राज्यों के साथ-साथ आंध्र प्रदेश का संतुलित और पूरा विकास करना है। वहीं, बाकी 60,000 करोड़ रुपये का निवेश निजी कंपनियों से आने की उम्मीद है। ये पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप और निजी भागीदारी का एक शानदार उदाहरण है, जो क्षेत्र में रोजगार के अपार अवसर पैदा करेगा।
सूखे इलाकों में हरियाली की नई उम्मीद
रायलसीमा हब को रायलसीमा के चार अविभाजित जिलों के साथ-साथ प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में डेवलप किये जाएंगे। इसका मेन टार्गेट सूखे से प्रभावित इलाकों में बागवानी को बढ़ावा देना है। राज्य सरकार सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करके खेती के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध करा रही है, ताकि किसानों की आमदनी बढ़े और क्षेत्र में ज्यादा आर्थिक गतिविधियां पैदा हों। ये परियोजना किसानों को पारंपरिक खेती से हटकर लाभकारी बागवानी की ओर प्रेरित करेगी।
इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर की सौगात
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में रिलायंस की ओर से स्थापित ‘Indian School of Agriculture’ की आधारशिला भी रखी जाएगी। ये संस्थान कृषि क्षेत्र में High-level education and training देगा।जिससे युवाओं को मॉर्डर्न खेती की टेक्निक में एक्सपर्ट बनाया जा सकेगा।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू 2 अक्टूबर को मदनपल्ले में हॉर्टिकल्चर हब की आधारशिला रखने के बाद ‘स्वच्छ आंध्र’ कार्यक्रम होगा।
ये परियोजना आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगी। ये न केवल सूखे से जूझ रहे रायालसीमा को हरा-भरा बनाएगी, बल्कि किसानों की आमदनी को दोगुना करने के सपने को भी साकार करेगी।
ये भी पढ़ें : Mahila Shetkari Portal: महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक कदम,अब खेत में काम करने वाली हर महिला बनेगी ‘किसान’
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुंचाएंगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

