IFFCO’s SAP-III plant: उर्वरक उत्पादन में नई क्षमता और टिकाऊ भविष्य की ओर कदम

Kisan of India को Google पर जोड़ें IFFCO’s SAP-III plant: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 6 मार्च को […]

IFFCO’s SAP-III plant: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 6 मार्च को ओडिशा के दौरे पर कई अहम विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। इस दौरान वह पारादीप में इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट SAP-III को राष्ट्र को समर्पित किया।  सरकार के ‘सहकार से समृद्धि’ विजन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सहकारिता, डेयरी और प्रशासनिक ढांचे से जुड़ी कई पहलों को भी आगे बढ़ाया।  भारत की कृषि व्यवस्था में उर्वरकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। बढ़ती आबादी और खाद्यान्न की मांग को देखते हुए उर्वरक उद्योग लगातार नई तकनीकों और आधुनिक संयंत्रों की ओर बढ़ रहा है। इसी दिशा में Indian Farmers Fertiliser Cooperative Limited (इफको) का सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट SAP-III एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। यह प्लांट न केवल उर्वरक उत्पादन क्षमता को मजबूत करता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा दक्षता के लिहाज से भी अहम भूमिका निभाता है।

उर्वरक उत्पादन की मजबूत कड़ी

सल्फ्यूरिक एसिड उर्वरक का इस्तेमाल फॉस्फोरिक एसिड और डीएपी जैसे फॉस्फेटिक उर्वरकों को बनाने में किया जाता है। SAP-III प्लांट के शुरू होने से सल्फ्यूरिक एसिड की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे उर्वरक उत्पादन की प्रक्रिया अधिक सुचारु और तेज हो सकेगी । इससे देश में उर्वरकों की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।

आधुनिक तकनीक से बेहतर क्षमता

SAP-III को आधुनिक तकनीक के साथ विकसित किया गया है, जिससे कम ऊर्जा में अधिक उत्पादन संभव हो पाता है। इस तरह के प्लांट उन्नत नियंत्रण प्रणाली, ऊर्जा रिकवरी और स्वचालित संचालन जैसी सुविधाओं से लैस  हैं। इससे उत्पादन लागत घटती है और उद्योग की कार्यक्षमता बढ़ती है।

आयात पर निर्भरता में कमी

देश में सल्फ्यूरिक एसिड का अधिक उत्पादन होने से उर्वरक उद्योग को कच्चे माल के लिए बाहरी स्रोतों पर कम निर्भर रहना पड़ता है। इससे न केवल उत्पादन प्रक्रिया स्थिर होती है बल्कि विदेशी मुद्रा की बचत भी होती है।

किसानों के लिए अप्रत्यक्ष लाभ

उर्वरक उत्पादन में वृद्धि का सबसे बड़ा फ़ायदा किसानों को मिलता है। जब खाद की उपलब्धता समय पर और पर्याप्त मात्रा में होती है, तो किसान अपनी फसलों में संतुलित पोषण दे पाते हैं। इससे फसल की पैदावार और गुणवत्ता दोनों बेहतर होती हैं। SAP-III प्लांट केवल एक औद्योगिक परियोजना नहीं, बल्कि भारत की कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आधुनिक तकनीक, पर्यावरणीय संतुलन और उर्वरक उत्पादन की बढ़ी क्षमता के साथ यह पहल देश के किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए लंबे समय तक  लाभ सुनिश्चित करने की क्षमता रखती है।

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

इसे भी पढ़िए: Is The Milk Real Or Fake?: सुबह की चाय से लेकर बच्चों के गिलास तक दूध की शुद्धता पहचानने के 3 आसान घरेलू टेस्ट

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top