Table of Contents
उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए दशहरा का त्योहार इस बार ख़ास होने वाला है। यूपी सरकार ने अन्नदाताओं को अनुदान पर कृषि यंत्र देने की बड़ी सौगात दी है, जिसके लिए 7 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे।
क्या है पूरी योजना?
संयुक्त कृषि निदेशक (अभियंत्रण) बलराम वर्मा ने जानकारी दी कि नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के तहत संचालित अलग-अलग योजनाओं में किसानों को अनुदान दिया जाएगा। इसमें Sub-Mission on Agricultural Mechanization Scheme के तहत 2166 कृषि यंत्र, प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू (Agricultural machinery, promotion of agricultural mechanization for in-situ management of crop residues) के तहत 1755 कृषि यंत्र शामिल हैं। इसके अलावा अन्य योजनाओं के कृषि यंत्र और कृषि रक्षा उपकरण भी अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
किन यंत्रों पर मिलेगा अनुदान?
किसानों को कस्टम हायरिंग सेंटर और फार्म मशीनरी बैंक (10-10 लाख रुपये तक), किसान ड्रोन और दूसरे सिंगल कृषि यंत्र, फसल अवशेष प्रबंधन के तहत एकल कृषि यंत्र व कस्टम हायरिंग सेंटर (30 लाख रुपये तक) पर अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा Accelerated Maize Development Program के तहत मेज सेलर, मिलेट पर्लर, कीट रोग नियंत्रण योजना (Maize Seller, Millet Parlour, Pest and Disease Control Plan) के तहत कृषि रक्षा यंत्र और सीडीपी योजना के तहत विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए आवेदन किया जा सकता है।
कैसे करें अप्लाई?
किसान 7 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक कृषि विभाग की वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर ‘किसान कॉर्नर’ के तहत ‘यंत्र बुकिंग प्रारंभ’ ऑप्शन पर क्लिक करके एप्लीकेशन प्रोसेस पूरी की जा सकती है। वेबसाइट पर यंत्रों की जनपदवार उपलब्धता, पूरी डीलेट, बुकिंग प्रोसेस और अनुदान से जुड़ी सभी जानकारियां भी उपलब्ध हैं।
क्यों है ये योजना महत्वपूर्ण?
इस योजना का मकसद किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ना और खेती की लागत कम करना है। ई-लॉटरी के ज़रीये से पारदर्शी तरीके से लाभार्थियों का चयन किया जाता है, जिससे योग्य किसानों को ही फायदा मिले। अगर किसी किसान को यंत्र नहीं मिल पाता है, तो उसकी टोकन मनी वापस कर दी जाती है।
दशहरे के इस उपहार से उत्तर प्रदेश के किसानों को खेती के काम में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। किसान समय रहते ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें : लद्दाख में पहली बार बड़े पैमाने पर केसर की खेती शुरू,लेह में 90 हजार ईरानी कॉर्म्स लगाए गए
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुंचाएंगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

