प्याज के बीज निर्यात करने पर लगी रोक, विदेशों से आयात भी हुआ शुरू

दीवाली से पहले तक देश में लगभग 25,000 टन से अधिक प्याज आ जाएगा। प्याज के बीजों पर रोक लगाने से किसानों को बीज पर्याप्त मात्रा में तथा सस्ते दामों में मिल सकेगा जिससे आने वाले समय में देश को प्याज की किल्लत नहीं होगी।

onion seeds प्याज के बीज

प्याज के बीज निर्यात: देश में प्याज की बढ़ती कीमतों को स्थिर रखने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को बताते हुए खाद्य मंत्री ने कहा कि सरकार ने देश से प्याज तथा प्याज के बीजों के निर्यात पर रोक लगा दी है तथा प्याज का आयात बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि दीवाली से पहले तक देश में लगभग 25,000 टन से अधिक प्याज आ जाएगा।

प्याज के बीजों पर रोक लगाने से किसानों को बीज पर्याप्त मात्रा में तथा सस्ते दामों में मिल सकेगा जिससे आने वाले समय में देश को प्याज की किल्लत नहीं होगी।

सरकार ने गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष खरीदा ज्यादा खाद्यान्न

खाद्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि एफसीआई (Food Corporation of India) ने खरीफ के सीजन में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) फर 742 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की है। यह पिछले सीजन के मुकाबले 18 प्रतिशत अधिक है। अकेले उत्तरप्रदेश में पिछले वर्ष के 76 हजार टन धान के मुकाबले इस वर्ष 3.90 लाख टन धान सरकार खरीद चुकी है।

Kisan of India Facebook

पीयूष गोयल ने कहा कि मोदी सरकार के पिछले पांच वर्षों में देश में लगातार खाद्यान्न की खरीदी में बिक्री बढ़ी है और देश की जनता को यथोचित राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन के दौरान देश भर में लगभग 80 करोड़ लोगों को राशन का वितरण किया गया जो अपने आप में एक कीर्तिमान है।

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top