लाखों की कमाई करने के लिए करें ताइवान पिंक अमरूद की खेती, ये हैं आसान टिप्स

ताइवान पिंक अमरूद की विशेषता यह है कि इसका पौधा एक फीट की ऊंचाई पर फल देने लगता है। इसके पौधे में बारह महीने फूल और फल लगते हैं। पौधा लगाने के 6 महीने बाद इसमें फल आने शुरू होते हैं और एक बीघा में अमरूद की खेती कर सालाना 7 लाख रुपए तक कमा सकते हैं।

पिंक अमरूद Taiwan Pink guava kheti in hindi

सर्दियों के मौसम में यदि अमरूद नहीं खाए तो समझो कुछ नहीं खाया। आजकल अमरूदों में भी कई प्रकार की किस्में आती हैं। जिनमें ताइवान पिंक अमरूद का अत्यधिक प्रचलन है। यह भारत में किसानों के लिए कमाई का अच्छा जरिया बनता जा रहा है।

कई राज्यों में इसकी उन्नत किस्मों की खेती हो रही है और किसानों को बहुत कम मेहनत और पैसे में अच्छा मुनाफा दे रही है।

ये भी पढ़े: सिरोही बकरी पाल कर हो जाएं मालामाल, जानिए डिटेल्स

ये भी पढ़े: घर बैठे मशरूम उगाकर भी कमा सकते हैं खूब पैसा, जानिए कैसे

साल में तीन बार लगता है फल

ताइवान अमरूद बारहमासी किस्म का होता है। पेड़ के एक वर्ष का होने पर फल आने लगते हैं और एक साल में कम से कम तीन बार फल लगते हैं। एक मोटे अनुमान के अनुसार एक पेड़ में लगभग तीस किलो अमरूद लगते हैं। एक बीघा खेत में ताइवान अमरूद के 500 पौधे तक लगाए जा सकते हैं जिससे साल भर में डेढ़ सौ क्विंटल तक की उपज होगी।

Kisan of India Instagram

यदि आपका फल बाजार में 30 रुपए किलो तक बिकता है तो साल में लगभग 7 लाख रुपए तक की कमाई हो सकती है।

ये भी पढ़े: अमरूद की खेती कर कमाया लाखों का मुनाफा, जानिए शीतल सूर्यवंशी की कहानी

ये भी पढ़े: आलू की खेती से कमाएं खूब पैसा, खाद की जगह काम ले पराली

पिंक अमरूद की विशेषता

पिंक अमरूद बेहद उन्नत और आधुनिक किस्म मानी जाती है। इसकी विशेषता यह है कि इसका पौधा एक फीट की ऊंचाई पर फल देने लगता है। इसकी एक विशेषता यह भी है कि इसके पौधे में बारह महीने फूल और फल लगते हैं। पौधा लगाने के 6 महीने बाद इसमें फल आने शुरू होते हैं। इसका फल भी आकार में बड़ा होता है जिसका वजन लगभग 150 से 500 ग्राम तक हो सकता है। इसका कच्चा फल भी खाने योग्य होता है जो पकने के बाद अन्दर से गुलाबी रंग का हो जाता है।

Kisan of India Facebook

खेती करने का तरीका

पिंक अमरूद की खेती करने के लिए 2.5 x 3 के मॉडल की आवश्यकता होती है। दो पौधों के बीच की दूरी लगभग 2.5 फीट और पंक्तियों के बीच की दूरी 3 फीट रखना जरूरी है। एक बीघा में इसके 450 से 500 पौधे तक आसानी से लगाये जा सकते हैं। मिट्टी में गोबर की जैविक खाद के साथ-साथ डीएपी खाद मिलाने से बेहतर परिणाम सामने आते हैं।

पैदावार बढ़ाने का उपाय

इस किस्म में अधिक पैदावार प्राप्त करने के लिए तने के स्थान पर शाखाओं को अधिक विकसित करने की जरूरत होती है। वास्तव में इसकी एक डाल पर 8-10 के गुच्छों में फूल और फल लगते हैं। इसके जितनी अधिक शाखायें होंगी उतने ही अधिक फल मिलेंगे। अधिक उपज प्राप्त करने के लिए एक साल में एक पौधे में 150 से अधिक शाखाएं विकसित करनी होती है और पौधे की ऊंचाई 6 फीट तक करना अधिक उत्तम रहता है।

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top