‘खाद आत्मनिर्भरता’ में बड़ी छलांग, नागपुर में देश पहला Indigenous Water-Soluble Fertilizer Pilot Plant लॉन्च हुआ
ये कोई सामान्य खाद प्लांट (Indigenous Water-Soluble Fertilizer Pilot Plant) नहीं है। ये भारतीय खदानों से निकलने वाले ‘लो-टू-मीडियम ग्रेड’ फॉस्फेट चट्टान (Rock Phosphate) से दुनिया की पहली इंटिग्रेटेड प्रोसेस का सफल प्रदर्शन है, जिसका टारगेट हर साल लगभग 120 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 1000 करोड़ रुपये) के खाद के आयात पर अंकुश लगाना है।




















