हर किसान के लिए Farmer ID अनिवार्य, जल्द बनवाएं नहीं तो रुक सकता है सरकारी योजनाओं का लाभ
सरकार की ये पहल यानि Farmer ID सिर्फ पीएम किसान निधि तक सीमित नहीं है। आने वाले समय में कृषि से जुड़ी लगभग सभी सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ इसी फार्मर आईडी के ज़रीये से मिलेगा। इसमें बैंकों से कृषि ऋण, फसल बीमा योजना (फसल क्षतिपूर्ति), सब्सिडी वाले खाद-बीज और अन्य कृषि अनुदान शामिल हैं।
















