Rabi Campaign 2026: किसानों की आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लिए National Agriculture Conference

28-29 सितंबर 2026 को रबी अभियान 2026 (Rabi Campaign 2026) के लिए National Agriculture Conference बुलाया है। ये आयोजन दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में होगा।

क्या आप जानते हैं कि देश की खाद्य सुरक्षा की असली नींव रबी सीजन में ही पड़ती है? गेहूं से लेकर दलहन-तिलहन तक, रबी की फसलें देश की थाली और किसानों की जेब-दोनों को भरती हैं। इसी दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने 28-29 सितंबर 2026 को रबी अभियान 2026 (Rabi Campaign 2026) के लिए National Agriculture Conference बुलाया है। ये आयोजन दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में होगा, जिसका उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Agriculture Minister Shri Shivraj Singh Chouhan) करेंगे।

सम्मेलन का मूल उद्देश्य

इस दो दिवसीय सम्मेलन का मेन फोकस सेंटर और स्टेट्स के बीच तालमेल को मज़बूत करना है। साथ ही, कृषि उत्पादन, उत्पादकता, टिकाऊ खेती और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए एक Coordinated strategy तैयार करना है। इसमें राज्यों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, ICAR के वैज्ञानिक और दूसरे स्टेकहोल्डर शामिल होंगे।

पहले दिन: तीन बड़े विषयों पर चर्चा

सम्मेलन के पहले दिन तीन प्रमुख विषयों पर समानांतर समूह चर्चाएं होंगी:

1.आत्मनिर्भरता, विविधीकरण और उत्पादन बढ़ोतरी:  इसमें दलहन, तिलहन और ऑयल पाम में आत्मनिर्भरता मिशन, बागवानी, कपास, बीज की उपलब्धता और बीज वैल्यू चेन में सुधार जैसे मुद्दे शामिल हैं।

2.स्थिरता और जलवायु-अनुकूल कृषि : प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य और कृषि मशीनीकरण पर चर्चा होगी।

3.डिजिटल कृषि, अवसंरचना, वित्तपोषण और जोखिम प्रबंधन : इसमें FPO वित्तपोषण, विपणन सुधार, किसान क्रेडिट कार्ड कवरेज, PM फसल बीमा योजना और डिजिटल कृषि जैसे विषयों पर मंथन होगा।

दूसरे दिन: क्षेत्रीय सम्मेलनों के सार पर फोकस

दूसरे दिन हाल ही में आयोजित क्षेत्रीय कृषि सम्मेलनों से मिले सबक और पहले दिन की चर्चाओं के नतीजों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। एजेंडे में रबी मौसम का मौसम पूर्वानुमान, उर्वरकों की उपलब्धता और संतुलित इस्तेमाल, डिजिटल कृषि मिशन, किसान रजिस्ट्री, डिजिटल फसल सर्वेक्षण, AgriStack, वरायटी अपनाने और ATMA व KVK के ज़रीये से कृषि योजनाओं की तैयारी शामिल है।

राज्यों की भूमिका और परिणाम

ये सम्मेलन राज्यों के कृषि मंत्रियों को अपने अनुभव, प्रायोरिटी और सुझाव शेयर करने का मंच भी प्रदान करेगा। राज्यों से मिले इनपुट और विषयगत चर्चाओं के नतीजे मिलकर रबी अभियान 2026 के लिए एक ठोस रोडमैप तैयार करेंगे। समापन सत्र में इस रोडमैप को अंतिम रूप दिया जाएगा, जिसका लक्ष्य ‘आत्मनिर्भरता एवं विकसित भारत’ के विजन को साकार करना है।

ये भी पढ़ें: Top 10 types of spinach: पालक की इन 10 किस्मों की देश में होती है सबसे ज़्यादा खेती

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top