स्टोन पिकर मशीन से 2 घंटों में बाहर निकालें खेत से कंकड़-पत्थर, जानें डिटेल्स

आज हम अपने किसान भाइयों के लिए ऐसे ही एक यंत्र की खबर लाए हैं जिससे उनका काम आसान होने वाला है। इस मशीन का नाम है स्टोन पिकर मशीन (Stone Picker Machine)। इस मशीन की मदद से महज 2 घंटों में खेत से कंकड़ पत्थर को बाहर निकाला जा सकता है। आइए जानते हैं इस मशीन की खासियत और मूल्य।

स्टोन पिकर मशीन stone picker machine

स्टोन पिकर मशीन (Stone Picker Machine): किसानों को हमारे देश में अन्नदाता माना जाता है। हमारे लिए किसान भाइयों की खुशी बहुत मायने भी रखती है। आज के दौर में खेती करने के लिए कई आधुनिक उपकरणों का सहारा लिया जा रहा है। इसके कारण किसानों का समय भी बच रहा है और वे अच्छी पैदवार होने के कारण अधिक मुनाफा भी कमा पा रहे हैं।

आमतौर पर पहाड़ी क्षेत्र के किसानों को खेतों को तैयार करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पहाड़ी इलाकों में मिट्टी में कंकड़ और पत्थर बहुत ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। इस वजह से खेत को तैयार करने में काफी समय लगता है।

आज हम अपने किसान भाइयों के लिए ऐसे ही एक यंत्र की खबर लाए हैं जिससे उनका काम आसान होने वाला है। इस मशीन का नाम है स्टोन पिकर मशीन (Stone Picker Machine)। इस मशीन की मदद से महज 2 घंटों में खेत से कंकड़ पत्थर को बाहर निकाला जा सकता है। आइए जानते हैं इस मशीन की खासियत और मूल्य।

Dairy Farming: अब इन जगहों पर नहीं खुलेंगे डेयरी फार्म, जानें नए नियम

क्या है स्टोन पिकर मशीन?
स्टोन पिकर मशीन एक ऐसा उपकरण है जिसके मदद से खेतो में फैले कंकड़-पत्थर को आसानी से खेत के बाहर किया जा सकता है। इस मशीन को बहुत कम लागत में खरीदा जा सकता है। इससे समय और पैसा दोनों की बचत होती है।

जानें इस मशीन के फायदे

  • इस मशीन को किसान बहुत कम पैसों में खरीद सकते हैं।
  • इस मशीन के इस्तेमाल से समय की काफी बचत होगी।
  • मानवीय श्रम से पत्थरों को हटाने पर भूल होने के भी संभावनाएं रहती हैं लेकिन स्टोन पिकर के इस्तेमाल से यह समस्या भी दूर हो जाएगी।
  • खेतों में पत्थरों की मौजूदगी से फसलों की पैदावार पर भी असर पड़ता है।
  • हमारे देश का एक बड़ा भाग पहाड़ी क्षेत्र में आता है इसलिए इससे किसानों के एक बड़े तब्के को लाभ पहुंचेगा।

Goat Dairy Farm – सिरोही बकरी पाल कर हो जाएं मालामाल, जानिए डिटेल्स

कैसे काम करता है स्टोन पिकर मशीन?

  • इस मशीन की मदद से महज 2 घंटों में 1 एकड़ जमीन से पत्थर निकाले जा सकते हैं।
  • इस मशीन को ट्रैक्टर द्वारा संचालित किया जाता है।
  • इसे किसान किसी भी ट्रैक्टर में लगा सकते हैं।

क्या है इसकी कीमत?
स्टोन पिकर मशीन को अधिक्तर पंजाब में बनाया जाता है। इस मशीन की कीमत 4 लाख रूपए है। अगर आप भी इस स्टोन पिकर मशीन को खरीदना चाहते हैं तो आप पंजाब के किसी निजी कंपनी से संपर्क करके इसकी जानकारी ले सकते हैं।

Kisan of India Instagram
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
मंडी भाव की जानकारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top