छत्तीसगढ़ के किसानों को मिली 181.99 करोड़ रुपये की सौगात, केंद्र ने जारी की दो बड़ी योजनाओं की रकम

केंद्र की ओर से जारी की गई इस राशि को दो प्रमुख हिस्सों में बांटा गया है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) के लिए 91.20 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि कृषि उन्नति योजना के लिए 90.79 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए एक बड़ी राहत की ख़बर सामने आई है। केंद्र सरकार ने राज्य में कृषि विकास को नई गति देने के लिए 181.99 करोड़ रुपये की वित्तीय सौगात जारी की है। ये राशि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (Rashtriya Krishi Vikas Yojana) और कृषि उन्नति योजना  (Agricultural Development Scheme) के तहत दी गई है, जिसे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Minister of Agriculture and Farmers Welfare Shivraj Singh Chouhan) ने मंज़ूरी दी है।

दो योजनाओं में बंटी राशि

केंद्र की ओर से जारी की गई इस राशि को दो प्रमुख हिस्सों में बांटा गया है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) के लिए 91.20 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि कृषि उन्नति योजना के लिए 90.79 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। दोनों योजनाएं केंद्र सरकार की ओर से हैं और राज्य सरकारों के ज़रीये से लागू की जाती हैं। इस राशि का इस्तेमाल राज्य में सिंचाई, कृषि यंत्रीकरण, बीज वितरण और डिजिटल कृषि (Irrigation, agricultural mechanization, seed distribution, and digital agriculture) जैसे विभिन्न विकास के कामों में किया जाएगा, जिससे किसानों को सीधा फायदा मिलेगा।

क्या है ये योजनाएं?

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का मकसद टिकाऊ खेती को बढ़ावा देना है। इसके तहत राज्यों को इस बात की छूट होती है कि वे अपनी स्थानीय ज़रूरतों के हिसाब से कृषि परियोजनाओं का चयन करें। वहीं कृषि उन्नति योजना एक बड़ी योजना है, जिसमें खाद्य सुरक्षा और कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बल दिया जाता है। इस योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन, राष्ट्रीय बांस मिशन, बीज एवं रोपण सामग्री उप-मिशन, कृषि यंत्रीकरण और डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन (National Food Security and Nutrition Mission, National Bamboo Mission, Sub-Mission on Seeds and Planting Material, Agricultural Mechanization and Digital Agriculture Mission) जैसे कई अहम component शामिल हैं।

रबी अभियान 2026 में आया मुद्दा सामने

ये जानकारी 28-29 सितंबर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय कृषि मंत्रियों के सम्मेलन ‘रबी अभियान 2026’ के दौरान सामने आई। इस सम्मेलन में देशभर के कृषि मंत्रियों ने हिस्सा लिया और आगामी रबी सीजन की रणनीति पर चर्चा की। इसी दौरान छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य मुलाकात की और राज्य के कृषि विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

मंत्री नेताम ने जताया आभार

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने केंद्र सरकार के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के एक साथ के प्रयासों से प्रदेश में कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा मिल रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्राप्त राशि का उपयोग कृषि से जुड़े विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और किसानों को विभिन्न योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने में किया जाएगा।

किसानों के लिए क्यों है अहम?

छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में कृषि की अहम भूमिका है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इस राशि का सही तरीके से इस्तेमाल हो, तो आने वाले रबी सीजन में राज्य के किसानों की उत्पादकता और आमदनी दोनों में बढ़ोतरी हो सकती है।  

ये भी पढ़ें : किसानों के लिए बड़ी ख़बर: केंद्र सरकार का ऐतिहासिक फैसला,अब खेतों में हो सकेगा एनहाइड्रस अमोनिया का इस्तेमाल 

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुंचाएंगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top