खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी (Food Minister Pralhad Joshi) ने 18 जून 2026 को देश भर में 216 Central Warehousing Corporation (CWC) के गोदामों में Smart Warehousing System की शुरुआत की। ये पहल Food Grain Storage में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करके एक नए युग की शुरुआत है।
मंत्री जोशी ने इस मौके पर कहा, “हमारी जिम्मेदारी है कि खाद्यान्न सुरक्षित रहें,” और उन्होंने आशा व्यक्त की कि आधुनिक तकनीक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को मजबूत करने में मदद करेगी। उन्होंने इस पहल को केवल तकनीकी नहीं, बल्कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा से जोड़ा।
कैसे काम करेगा Smart Warehousing System?
ये सिस्टम AI and IoT-powered टेक्नोलॉजी का यूज़ करती है, जो भंडारण को वैज्ञानिक और पारदर्शी बनाती है। इसमें शामिल प्रमुख सुविधाएं:
तकनीक : इस्तेमाल
- AI-बेस्ड बैग काउंटिंग- बोरियों की सटीक काउंटिंग
- फेस रिकग्निशन- Authorized quality inspection के लिए
- IoT गैस सेंसर- कार्बन डाइऑक्साइड और फॉस्फीन की निगरानी
- AI सर्विलांस- आग, धुआं और चूहों का पता लगाना
इसके अलावा, FASTag और ANPR-आधारित गेट ऑटोमेशन, स्मार्ट लॉकिंग सिस्टम, और VAHAN-SARATHI डेटाबेस के साथ एकीकरण किया गया है।
ये सभी सुविधाएं एंटरप्राइज़ रिसोर्स प्लानिंग (ERP) प्रणाली से जुड़ी हैं, जो रियल-टाइम अलर्ट और मल्टी-लेवल डैशबोर्ड के ज़रीये से निगरानी को बेहद आसान बनाती हैं।
FCI भी अपनाएगी स्मार्ट प्रणाली
Food Secretary संजीव चोपड़ा ने बताया कि खाद्य निगम (FCI) भी अपने 150 गोदामों में अक्टूबर तक यह प्रणाली लागू करेगा। उन्होंने कहा, ‘216 CWC गोदामों में निगरानी प्रणाली से खाद्यान्न वैज्ञानिक तरीके से संग्रहीत होंगे, जिससे उनकी गुणवत्ता बनी रहेगी’।
इस पहल से मैन्युअल निर्भरता कम होगी और गेट, वेब्रिज, और गोदामों में क्लीन रिकॉर्ड, तेज़ आवाजाही और मजबूत कंट्रोल होगा।
स्मार्ट वेयरहाउसिंग सिस्टम भारत की खाद्य सुरक्षा के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। AI, IoT और अन्य आधुनिक तकनीकों का यह संगम न केवल भंडारण को वैज्ञानिक बनाएगा, बल्कि भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर भी लगाम लगाएगा। वहीं, 3 करोड़ नए राशन कार्ड जारी होने से गरीब कल्याण को मजबूती मिलेगी। यह पहल आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में एक और कड़ी है।
ये भी पढ़िए: शिवराज सिंह चौहान ने MSP पर दाल-तिलहन ख़रीद को हरी झंडी,UP को 1490 करोड़ का तोहफा
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

