Table of Contents
किसानों के लिए 20 जून 2026 का दिन ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Narendra Modi) वेस्ट बंगाल के हुगली जिले (Hooghly district of West Bengal) से किसानों को ‘पीएम-किसान’ योजना (‘PM-Kisan’ Scheme) की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इस बार देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में लगभग 18,880 करोड़ रुपये सीधे पहुंचेंगे।
किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan) ने बताया कि इस किस्त से पश्चिम बंगाल के 45.35 लाख किसानों को लगभग 907 करोड़ रुपये मिलेंगे। अब तक राज्य में इस योजना के तहत 15,055 करोड़ रुपये से अधिक वितरित किए जा चुके हैं। पूरे देश में अब तक 4.46 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा किसानों के खातों में जा चुके हैं।
कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव
प्रधानमंत्री इस दिन कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत करेंगे:
1.प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: 1.10 करोड़ किसानों को 28,140 करोड़ रुपये मूल्य की फसलों का बीमा संरक्षण मिलेगा। यानी अब किसानों को फसल खराब होने पर नुकसान की चिंता नहीं करनी होगी।
2.डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन: उर्वरक वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड और अन्य सेवाओं (Fertilizer distribution, Kisan Credit Card, and other services) के लिए Integrated digital platform बनेगा। अब किसानों को सरकारी ऑफिसों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
3.राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन: 346 प्राकृतिक कृषि क्लस्टर (346 Natural Farming Clusters) स्थापित किए जाएंगे, जिससे 43,250 किसानों को जैविक खेती का फायदा मिलेगा। रासायनिक खादों से छुटकारा पाकर किसान कम लागत में ज़्यादा मुनाफा कमा सकेंगे।
4.प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना: पुरुलिया, दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार और झाड़ग्राम जिलों (Districts of Purulia, Darjeeling, Alipurduar, and Jhargram) में लागू होगी। कृषि उत्पादकता बढ़ेगी और Storage and Processing सुविधाएं विकसित होंगी।
इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूती
1.ग्रामीण सड़कें: 213 करोड़ रुपये की 49 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण। 315 किलोमीटर लंबी ये सड़कें गांवों को शहरों से जोड़ेंगी, जिससे किसान अपनी उपज जल्दी बाजार तक पहुंचा सकेंगे।
2.मत्स्य क्षेत्र: दक्षिण 24 परगना में आधुनिक मत्स्य बंदरगाह और बीरभूम में मत्स्य बाजार का उद्घाटन। मछुआरों को बेहतर भंडारण और विपणन सुविधाएं मिलेंगी।
3.पशुपालन: नादिया में 6 करोड़ रुपये से रीजनल सीमन प्रोडक्शन लैबोरेटरी का उद्घाटन। यह पूर्वी भारत की अपनी तरह की पहली सुविधा है!
‘विकसित पश्चिम बंगाल’ की ओर
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इन सभी योजनाओं से पश्चिम बंगाल का कृषि परिदृश्य (Agricultural Landscape) बदल जाएगा। किसानों, पशुपालकों और युवाओं को रोज़गार के नए अवसर मिलेंगे। ये कार्यक्रम ‘विकसित भारत, विकसित पश्चिम बंगाल’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ये भी पढ़िए: शिवराज सिंह चौहान ने MSP पर दाल-तिलहन ख़रीद को हरी झंडी,UP को 1490 करोड़ का तोहफा
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

