मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में खरीफ 2026 (Kharif 2026 ) की फसलों के लिए फसल बीमा योजना की शुरुआत कर दी गई है। यह योजना आपकी मेहनत और फसल को प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, सूखा, ओलावृष्टि और चक्रवात से बचाने के लिए एक सुरक्षा कवच का काम करेगी। उप संचालक कृषि द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिला स्तर पर मूंग फसल को अधिसूचित किया गया है, वहीं पटवारी हल्का स्तर पर सोयाबीन, मक्का, धान (सिंचित) और धान (असिंचित) फसलों को बीमा के दायरे में लाया गया है।
योजना की सबसे ख़ास बात
इस योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि Debt-free किसान और एनपीए किसान भी निर्धारित प्रीमियम जमा करके इस स्कीम का पूरा फायदा उठा सकते हैं, जिससे कर्ज की स्थिति में भी किसान अपनी फसल का बीमा करवा सकते हैं।
किसानों के लिए प्रीमियम की दरें बहुत ही सस्ती और वहनीय रखी गई हैं, जिससे हर छोटे से बड़े किसान तक यह योजना पहुंच सके।
मूंग फसल के लिए 618 रुपये प्रति हेक्टेयर, सोयाबीन के लिए 766 रुपये प्रति हेक्टेयर, मक्का के लिए 694 रुपये प्रति हेक्टेयर, धान (सिंचित) के लिए 946 रुपये प्रति हेक्टेयर तथा धान (असिंचित) के लिए 652 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रीमियम निर्धारित किया गया है।
इन दरों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि बहुत कम खर्च में आप अपनी पूरी फसल को सुरक्षित कर सकते हैं, जो आने वाले समय में होने वाले किसी भी प्राकृतिक संकट से आपकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। पिछले सालों के अनुभव बताते हैं कि जिन किसानों ने फसल बीमा करवाया था, उन्हें आपदा के समय बीमा कंपनी से मुआवजा मिला, जिससे उनकी मेहनत बेकार नहीं गई और वे अगली फसल के लिए तैयार हो सके।
कैसे करें अप्लाई
अप्लाई करने के लिए किसानों को कुछ जरूरी दस्तावेजों की ज़रूरत होगी, जिन्हें पहले से तैयार रखना चाहिए ताकि आवेदन में किसी तरह की रूकावट न आए। आम किसानों को ऋण पुस्तिका, बैंक पासबुक और आधार कार्ड (Loan passbook, bank passbook, and Aadhaar card) साथ ले जाना होगा, जबकि बटाईदार किसानों को खोटनामा, ऋण पुस्तिका, बैंक पासबुक, आधार कार्ड और कृषि भूमि स्वामी का आधार कार्ड (Land record extract, loan passbook, bank passbook, Aadhaar card, and the agricultural land owner’s Aadhaar card) भी साथ ले जाना अनिवार्य है। इसके अलावा फसल बीमा कराने के लिए फार्मर आईडी का बना होना भी बहुत ज़रूरी है, अगर आपके पास फार्मर आईडी नहीं है तो पहले उसे बनवाकर ही बीमा प्रोसे पूरा कर सकते हैं।
अप्लाई के लिए किसान कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) या अपने खाते वाले बैंक के ज़रीये से जा सकते हैं, जहां मौजूद कर्मचारी आपकी पूरे प्रोसेस में मदद करेंगे।
किसानों के लिए कितना अहम है फसल बीमा
फसल बीमा करवाने का यह अवसर किसी भी किसान के लिए बहुत ही अहम है क्योंकि प्राकृतिक आपदाएं कब आ जाएं इसका कोई भरोसा नहीं है और अगर फसल बीमा नहीं है तो पूरी साल की कमाई एक पल में चौपट हो सकती है। बीमा का लाभ उठाने के लिए सबसे ज़रूरी है कि आप देरी न करें और जितनी जल्दी हो सके आवेदन करें, क्योंकि बीमा की समयसीमा समाप्त होने के बाद आप इसका लाभ नहीं ले पाएंगे। आज ही अपने नजदीकी सीएससी सेंटर या बैंक जाएं, सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ फसल बीमा करवाएं और अपनी मेहनत को सुरक्षित बनाएं, क्योंकि समय रहते की गई एक छोटी सी तैयारी आपको बड़े संकट से बचा सकती है।