Table of Contents
नई दिल्ली के पूसा परिसर में आयोजित ‘पर्यावरण संरक्षण संकल्प कार्यक्रम और वृक्ष मित्र संवाद’ (‘Environmental Conservation Pledge Program and vriksh mitra aandolan) एक ऐतिहासिक अवसर बन गया, जहां देशभर से जुड़े लगभग 17 हज़ार वृक्ष मित्रों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया। इस भव्य आयोजन को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Minister of Agriculture & Farmers Welfare and Rural Development Shivraj Singh Chouhan) ने संबोधित किया।
इस मंच पर पद्म भूषण पर्यावरणविद् अनिल जोशी, प्रख्यात चिकित्सक व समाजसेवी डॉ. अनूप हजेला (Padma Bhushan environmentalist Anil Joshi, renowned physician and social worker Dr. Anup Hajela) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट (Dr. M.L. Jat, Director General of the Indian Council of Agricultural Research) जैसी दिग्गज हस्तियां भी मौजूद थीं।
पर्यावरण संकट की गंभीरता पर बात
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन की शुरुआत पर्यावरण संकट की गंभीरता को बताते हुए की और साफ कहा कि यह केवल पर्यावरण का प्रश्न नहीं, बल्कि मानव अस्तित्व का संकट है। उन्होंने बताया कि समुद्र का बढ़ता स्तर, बढ़ती गर्मी, प्रदूषित हवा, खराब पानी और तेजी से खत्म हो रही जैव विविधता आने वाली पीढ़ियों के जीवन पर सीधा खतरा बनकर खड़ी है। उन्होंने चेताया कि यदि अभी से ठोस कदम नहीं उठाए गए तो 2050 की तस्वीर बेहद चिंताजनक हो सकती है।
पेड़ लगाने की परंपरा घर-घर की आदत बने
कृषि मंत्री ने सुझाव दिया कि कोई भी व्यक्ति अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह, बच्चों के जन्मदिन या माता-पिता की पुण्य स्मृति जैसे अवसरों पर एक पेड़ जरूर लगाए और इन्हें “वृक्ष पर्व” में बदले, ताकि धीरे-धीरे यह परंपरा घर-घर की आदत बन जाए। इस संकल्प की सार्वजनिक घोषणा सोशल मीडिया पर की जाएगी, ताकि 12 अगस्त की हरियाली अमावस्या तक एक मजबूत नेटवर्क तैयार हो सके। उनके साथ हॉल में मौजूद सभी वृक्ष मित्रों ने इस बारे में संकल्प लिया।
भारतीय संस्कृति का जिक्र करते हुए श्री शिवराज सिंह चौहान ने “हरियाली अमावस्या” को विशेष रूप से याद दिलाया और कहा कि हमारी परंपरा ने पेड़ को पुत्र से भी अधिक महत्व दिया है। उन्होंने गोवर्धन पूजा, विश्व पर्यावरण दिवस पर सामूहिक वृक्षारोपण, शादी के निमंत्रण पत्रों में पेड़ लगाने की अपील और वृक्ष मित्र परिवार का डिजिटल पोर्टल बनाने का भी संकल्प लिया।
पीएम मोदी का ‘मिशन लाइफ’
प्रधानमंत्री के ‘मिशन लाइफ’ का ज़िक्र करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि बिजली बंद करना, पानी बर्बाद न करना, प्लास्टिक से बचना – ये छोटे कदम हैं, लेकिन इनके प्रभाव बहुत बड़े हैं। उन्होंने LED लाइट्स, ऊर्जा कुशल उपकरणों और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील की।
‘एक पेड़ लगाओ, एक पेड़ पालो’ का संदेश
अनिल जोशी ने शिव राज सिंह चौहान के जीवन को सादगी और प्रकृति-प्रेम की मिसाल बताया और IIT द्वारा उनके अभियानों पर हो रहे वैज्ञानिक अध्ययन की जानकारी दी। डॉ. हजेला ने “एक पेड़ लगाओ, एक पेड़ पालो” का संदेश दिया और कहा कि जो लोग नई जमीन पर पेड़ नहीं लगा सकते, वे किसी मौजूदा पौधे को अपना मानकर उसकी देखभाल करें।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
ये भी पढ़ें: स्ट्रॉबेरी की खेती (Strawberry Farming): वो किसान जिन्होंने स्ट्रॉबेरी उगाई और कामयाबी पाई

