बंपर मौका! स्वदेशी गायों की डेयरी खोलने पर यूपी सरकार दे रही 11.80 लाख रुपये की सब्सिडी, जानें अप्लाई करने की लास्ट डेट

यूपी सरकार ने किसानों और पशुपालकों के लिए 'मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना' ('mini nandini krishak samriddhi yojna') शुरू की है।  इस योजना के तहत आपको 10 स्वदेशी गायों की डेयरी (Dairy farm with 10 indigenous cows) लगाने के लिए 11.80 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है।

क्या आप भी एक ऐसा छोटा बिज़नेस करने की सोंच रहे हैं, जिसमें कम लागत में अच्छा मुनाफा हो? अगर हां, तो ये ख़बर सच में आपके लिए सोने पर सुहागा है। उत्तर प्रदेश सरकार (Government of Uttar Pradesh) ने किसानों और पशुपालकों के लिए ‘मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना’ (‘mini nandini krishak samriddhi yojna’) शुरू की है।  इस योजना के तहत आपको 10 स्वदेशी गायों की डेयरी (Dairy farm with 10 indigenous cows) लगाने के लिए 11.80 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है। आइए, इस इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है मिनी नंदिनी योजना?

ये योजना योगी सरकार द्वारा ‘नंद बाबा दुग्ध मिशन’ (nand baba dugdh mission) के तहत चलाई जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य देशी नस्ल की गायों को बढ़ावा देना और किसानों की आमदनी बढ़ाना है।  इस योजना के तहत, सरकार 10 गायों की एक मॉडर्न डेयरी यूनिट लगाने पर कुल लागत का 50 फीसदी हिस्सा (Maximum ₹11.80 lakh) अनुदान के रूप में देती है। ये स्कीम प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू है।

कितना लगेगा खर्चा और कितना मिलेगा?

सरकार ने 10 गायों की इस डेयरी यूनिट की कुल अनुमानित लागत 23.60 लाख रुपये तय की है। इसमें से-

  • 50 फीसदी (11.80 लाख रुपये) सरकार अनुदान के रूप में देगी।
  • 35 फीसदी राशि आप बैंक से आसानी से लोन के रूप में ले सकते हैं।
  • आपको सिर्फ 15 फीसदी राशि (करीब 3.5 लाख रुपये) ही खुद लगानी होगी। 

यानी बहुत ही कम निवेश में आप एक बड़ा डेयरी बिजनेस शुरू कर सकते हैं। ये अनुदान दो किस्तों में आपके बैंक खाते में सीधे (DBT) आएगा। 

किन नस्लों की गायें होंगी?

इस योजना में सिर्फ़ उन्नत स्वदेशी नस्लों को ही शामिल किया गया है, जो ज्यादा दूध देने और कम बीमार पड़ने के लिए जानी जाती हैं। इन नस्लों में मुख्य हैं:

  • गिर
  • साहीवाल
  • थारपारकर

इन गायों की खरीद उनके मूल प्रजनन क्षेत्रों से कराई जाएगी, ताकि आपको बेहतरीन क्वालिटी के पशु मिल सकें। 

योजना का लाभ कौन ले सकता है?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी पात्रताएं हैं-

  • ज़मीन: आवेदक के पास कम से कम 1 एकड़ खुद की, पैतृक या 7 साल की रजिस्टर्ड लीज़ वाली ज़मीन होनी चाहिए। इसमें से 0.20 एकड़ पर डेयरी शेड बनेगा और 0.80 एकड़ पर हरा चारा उगाया जाएगा।
  • अनुभव: आवेदक को कम से कम 3 साल का गाय-भैंस पालन का अनुभव होना चाहिए, जो मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से सत्यापित हो।
  • आयु सीमा: आवेदक की उम्र 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

नोट- जो लोग पहले से कामधेनु, नंदिनी जैसी किसी सरकारी डेयरी योजना का लाभ ले चुके हैं, वे इसके पात्र नहीं होंगे।

कैसे करें अप्लाई?

योजना का लाभ लेने के लिए आप 22 जून से 21 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की ऑफिशियल वेबसाइट है: https://nandbabadugdhmission.up.gov.in । आवेदन के दौरान ज़मीन के कागज़ात, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण वगैराह दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे। ज़्यादा आवेदन आने पर ई-लॉटरी के ज़रिए लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शिवराज सिंह चौहान ने विकसित गांवों का रखा रोडमैप, 1 जुलाई से लागू होगी नई योजना

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top