52nd Dairy Expo: दूध उत्पादन में नंबर-1 भारत, अब टेक्नोलॉजी में भी आगे,दिल्ली एक्सपो में देखिए Dairy Sector का नया चेहरा

भारत में दूध उत्पादन की रफ्तार 5 फीसदी सालाना है, जबकि दुनिया में ये सिर्फ 1.5 फीसदी है। यानी हम दुनिया से तीन गुना तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। गाय के दूध के मामले में भी हम नंबर वन हैं।

52nd Dairy Expo: दूध उत्पादन में नंबर-1 भारत, अब टेक्नोलॉजी में भी आगे,दिल्ली एक्सपो में देखिए Dairy Sector का नया चेहरा

अगर आप सोचते हैं कि दूध सिर्फ दूध (Milk) है, तो आप गलत हैं। दूध अब साइंस है, टेक्नोलॉजी है (Milk is now science, technology), और करोड़ों करोबारियों की कमाई का ज़रिया है। 12 फरवरी 2026 से नई दिल्ली के यशोभूमि में शुरू हो रहा 52वां डेयरी एक्सपो (52nd Dairy Expo in Delhi) इस बात का जीता-जागता सबूत है कि भारत का दूध उद्योग (Dairy Sector) अब सिर्फ गाय-भैंस तक सीमित नहीं, बल्कि हाई-टेक प्रोसेसिंग और ग्लोबल टेक्नोलॉजी का हब बन चुका है।

भारत: दूध का महारथी, अब टेक्नोलॉजी का भी धनी

Indian Dairy Association के अध्यक्ष डॉ. सुधीर सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश (Largest milk producing country) है। वर्ल्ड के कुल मिल्क प्रोडक्शन में अकेले भारत की हिस्सेदारी 25 फीसदी है। यानी दुनिया में जितना दूध होता है, उसका एक चौथाई हिस्सा हमारे यहां के किसानों और पशुपालकों की मेहनत से निकलता है।

चौंकाने वाला आंकड़े: भारत में दूध उत्पादन की रफ्तार 5 फीसदी सालाना है, जबकि दुनिया में ये सिर्फ 1.5 फीसदी है। यानी हम दुनिया से तीन गुना तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। गाय के दूध के मामले में भी हम नंबर वन हैं।

अब एक बूंद से सेकेंडों में 72 जांचें

डेयरी एक्सपो (52nd Dairy Expo) की सबसे बड़ी ख़ासियत है वो टेक्नोलॉजी, जो दूध की क्वालिटी को पल भर में परख लेती है। अब सिर्फ एक बूंद दूध से 72 से ज्यादा तरह की जांचें चंद सेकेंड में हो जाती हैं। पहले जहां दूध की जांच में घंटों लग जाते थे, वहीं अब मिल्क टैंकर में दूध भरते ही उसकी पूरी रिपोर्ट सामने होती है।

यही नहीं, दूध को क्वालिटी में बनाए रखने के लिए अब चंद सेकेंड में गर्म और चंद पलों में ठंडा करने की तकनीक आ चुकी है। कोल्ड चेन इतनी हाई-फाई हो गई है कि दूध गांव से लेकर शहर की दुकान तक बिना खराब हुए पहुंचता है।

घी-पनीर से आइसक्रीम तक: अब स्वाद के दर्जनों रंग

एक्सपो में दूध से बने उत्पादों की नई दुनिया दिख रही है, जो आम आदमी को हैरान कर रहा है। सिर्फ घी-मक्खन नहीं, बल्कि पनीर की दर्जनों वैरायटी, एक दर्जन से ज़्यादा स्वाद वाला दूध, लस्सी और छाछ, फ्लेवर्ड मिल्क, मिल्क पाउडर, चीज, देसी मिठाइयां और अलग-अलग स्वाद वाली आइसक्रीम-ये सब एक ही छत के नीचे देखने को मिल रहे हैं।

किसानों और कारोबारियों के लिए मुनाफे का सौदा

ये एक्सपो सिर्फ देखने भर के लिए नहीं है। यहां 200 से ज्यादा डेयरी कंपनियां देश-विदेश से हिस्सा ले रही हैं। ये कंपनियां अपनी मशीनरी और टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन भी कर रही हैं। 

ख़ास तौर पर देखने लायक मशीनरी- 

  • एनिमल हाउसिंग और मिल्किंग मशीन
  • कैटल फीडिंग प्लांट
  • गोबर ट्रीटमेंट सिस्टम
  • चारा और मिनरल्स से जुड़े स्टॉल
  • पैकेजिंग मशीन और मटीरियल
  • टेस्टिंग और प्रोसेसिंग मशीन

यानी जानवर पालने से लेकर दूध बेचने, पैक करने और प्रोसेस करने तक की हर छोटी-बड़ी जरूरत का सामान यहां एक ही जगह उपलब्ध है।

हर दिन नया सीखने को मिलेगा

12 से 14 फरवरी तक चलने वाले इस एक्सपो में हर दिन नया सीखने को मिलेगा। ये मौका सिर्फ बड़े उद्योगपतियों के लिए नहीं, बल्कि छोटे किसानों और डेयरी व्यवसायियों के लिए भी उतना ही फायदेमंद है।

 क्यों ज़रूरी है ये एक्सपो?

भारत दूध उत्पादन में नंबर वन है, लेकिन अब वक्त है क्वालिटी और प्रोसेसिंग में भी नंबर वन बनने का। ये एक्सपो उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। यहां देश-विदेश के एक्सपर्ट चर्चा करेंगे कि कैसे हम दूध को और बेहतर, और सुरक्षित और ज्यादा मुनाफे वाला बना सकते हैं।

तो अगर आप डेयरी से जुड़े हैं, या जुड़ने की सोच रहे हैं, या बस ये जानना चाहते हैं कि आपकी रसोई में आने वाला दूध कितनी हाई-टेक मशीनों से गुजरता है- तो ये एक्सपो आपके लिए ही है.

प्लेस: यशोभूमि, नई दिल्ली
डेट: 12 से 14 फरवरी 2026
टाइम: सुबह 10 से शाम 6 बजे

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

इसे भी पढ़िए: National Pulses Conference: दालों में आत्मनिर्भर बनने की ओर बड़ा कदम, सीहोर में देशभर के कृषि मंत्रियों का महासम्मेलन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top