बिहार सरकार का तोहफा: 60 फीसदी सब्सिडी पर शुरू करें मछली पालन, होगी शानदार कमाई, ऐसे करें अप्लाई

मत्स्य प्रजाति विविधिकरण योजना की सबसे बड़ी ख़ासियत इसका 60 प्रतिशत तक का अनुदान है। सरकार इकाई लागत का 60 फीसदी हिस्सा सीधे आपको सब्सिडी के रूप में देगी। बाकी 40 प्रतिशत राशि आपको खुद या बैंक लोन के जरिए जुटानी होगी ।

क्या आप भी एक ऐसे काम की तलाश में हैं जो कम लागत में शुरू हो और हर महीने नियमित आमदनी दे? अगर हां, तो ये ख़बर आपके लिए सोने पर सुहागा है। बिहार सरकार (Bihar government) ने मछली पालन (Fish Farming) को बढ़ावा देने के लिए एक शानदार योजना लाई है, जिसमें आपको भारी सब्सिडी दी जा रही है। इस ‘मत्स्य प्रजाति विविधिकरण योजना’ (‘matsya prajati vividhikaran yojna’) के बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है मत्स्य प्रजाति विविधिकरण योजना?

ये योजना बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग (Department of Dairy, Fisheries and Animal Resources) द्वारा चलाई जा रही है । इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में देसी मछलियों की प्रजातियों को संरक्षण देना और उनके उत्पादन को बढ़ावा देना है। इसके तहत सिंघी, मरैल, झींगा (Shrimp) और दूसरी  मीठे पानी की प्रजातियों के पालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। 

सरकार का मानना है कि इस योजना से न सिर्फ देशी मछलियों का संरक्षण होगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इससे किसानों और मछली पालकों की आय बढ़ाने में भी काफी मदद मिलेगी। 

कितनी मिलेगी सब्सिडी?

इस योजना की सबसे बड़ी ख़ासियत इसका 60 प्रतिशत तक का अनुदान है। सरकार इकाई लागत का 60 फीसदी हिस्सा सीधे आपको सब्सिडी के रूप में देगी। बाकी 40 प्रतिशत राशि आपको खुद या बैंक लोन के जरिए जुटानी होगी ।

योजना के तहत 0.5 एकड़ क्षेत्र के लिए अनुमानित लागत और सब्सिडी कुछ इस तरह है-

1.माइनर कॉर्प मछली पालन: 94,000 रुपये (सब्सिडी – 56,400 रुपये)

2.कैट फिश और अन्य मछलियों का पालन: 1.35 लाख रुपये (सब्सिडी – 81,000 रुपये)

3.झींगा पालन: 1.10 लाख रुपये (सब्सिडी – 66,000 रुपये)

4.मोती पालन: 2.24 लाख रुपये (सब्सिडी – 1.34 लाख रुपये) 

यानी, आप कम पैसों में बड़ा बिज़नेस शुरू कर सकते हैं।

कौन ले सकता है इस योजना का फायदा?

ये योजना राज्य के किसी भी ऐसे व्यक्ति के लिए है, जो मछली पालन में रुचि रखता है। इसमें मछली पालक, किसान, स्वयं सहायता समूह (Fish farmers, farmers, self-help groups), किसान समूह, मत्स्य उद्यमी और निजी या लीज पर तालाब रखने वाले लोग (Farmer groups, fisheries entrepreneurs, and individuals owning or leasing ponds) शामिल हैं ।

योजना के तहत न्यूनतम 0.25 एकड़ और अधिकतम 1 एकड़ जलक्षेत्र तक अनुदान का लाभ लिया जा सकता है ।

अप्लाई के लिए क्या करना होगा?

योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक के पास निजी, लीज या वैध पट्टे पर तालाब होना ज़रूरी है। अगर तालाब लीज पर है, तो उसका एकरारनामा मान्य होना चाहिए ।

आवेदन के लिए आपको कुछ ज़रूरी दस्तावेज भी तैयार रखने होंगे, जैसे:

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • भूमि या तालाब से संबंधित दस्तावेज
  • सहमति पत्र (अगर अतिरिक्त निवेश करना हो)
  • विभाग द्वारा मांगे गए दूसरे दस्तावेज़ 

कैसे करें आवेदन?

योजना के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा। इच्छुक लाभार्थी (Interested beneficiaries) मत्स्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://fisheries.bihar.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं । याद रखें, आवेदन की लास्ट डेट 31 अगस्त 2026 है।

तो देर किस बात की? अगर आपके पास थोड़ी सी जगह है और एक नई शुरुआत करने का जज़्बा है, तो ये सुनहरा मौका है। आज ही आवेदन करें और मछली पालन के जरिए आत्मनिर्भर बनें। 

ये भी पढ़िए: Uttar Pradesh में खरीफ सीजन में सब्सिडी पर मिलेंगे बीज, किसानों के लिए सुनहरा मौका!

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top