APEDA रिपोर्ट : भारत दुनिया में सबसे तेज़ रफ्तार से अंडा उत्पादन वाला देश, चीन को भी पछाड़ा!

एपीडा (APEDA) ने मार्केट इंटेलीजेंस रिपोर्ट जारी की है, जिसमें दुनियाभर के फूड प्रोडक्ट्स की पहली तिमाही के आंकड़े पेश किए गए हैं। भारत में अंडा प्रोडक्शन में 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

एपीडा की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, अंडा उत्पादन में भारत की रफ्तार सबसे तेज़, लेकिन एक हैरान करने वाली बात भी सामने आई है। हाल ही में एपीडा (APEDA) ने मार्केट इंटेलीजेंस रिपोर्ट जारी की है, जिसमें दुनियाभर के फूड प्रोडक्ट्स की पहली तिमाही के आंकड़े पेश किए गए हैं। इस रिपोर्ट में अंडे को लेकर एक बहुत ही शानदार ख़बर है। भारत दुनिया में सबसे तेज़ रफ्तार से अंडा उत्पादन बढ़ा रहा है।

आंकड़ों की बात करें तो भारत में अंडा प्रोडक्शन में 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यानी पिछले साल 2025 में जहां भारत में 149 अरब अंडों का उत्पादन हुआ था, वहीं इस साल ये आंकड़ा बढ़कर 156 अरब तक पहुंच सकता है। ये तेजी किसी चमत्कार से कम नहीं है। 

चीन-इंडोनेशिया को भी पीछे छोड़ा

ग्रोथ की बात करें तो भारत ने चीन और इंडोनेशिया जैसे बड़े खिलाड़ियों को भी पछाड़ दिया है-

1.भारत :- 5 फीसदी की बढ़ोतरी (सबसे तेज़)

2.इंडोनेशिया :- 3 फीसदी की बढ़ोतरी

3.चीन :- 2 फीसदी की बढ़ोतरी

हालांकि, कुल उत्पादन के मामले में भारत अभी भी दूसरे से तीसरे नंबर पर फिसल गया है। चीन पहले और इंडोनेशिया दूसरे नंबर पर हैं। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं।  भारत की ग्रोथ रफ्तार सबको चौंका रही है। 

 क्यों बढ़ रहा है अंडा उत्पादन?

इस तेज़ी के पीछे कई कारण हैं:

पहला कारण – कोरोना के बाद लोगों में प्रोटीन की जागरूकता बढ़ी है। अंडे को सबसे सस्ता और बेहतरीन प्रोटीन सोर्स माना जा रहा है।

दूसरा कारण – सरकारी योजनाओं के तहत स्कूलों में पोषण कार्यक्रमों ने अंडे की मांग को बढ़ावा दिया है।

तीसरा कारण – भारत में प्रति व्यक्ति अंडा खपत अभी 106 अंडे प्रति साल है, जबकि दुनिया का औसत 218 अंडे प्रति साल है। यानी अभी बहुत संभावनाएं बाकी हैं और मांग बढ़ती रहेगी।

 दुनिया के बाकी देशों का हाल

अगर दुनिया के दूसरे देशों की बात करें तो:

  • अमेरिका में 1 फीसदी  की बढ़ोतरी हुई है
  • पाकिस्तान में 2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है
  • ब्राजील में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है
  • रूस और जापान ऐसे देश हैं जहां अंडा उत्पादन में कमी आई है

यानी दुनिया के तमाम बड़े देशों में अंडा उत्पादन बढ़ रहा है, लेकिन भारत की रफ्तार सबसे तेज़ है।

निर्यात में भारत कहीं नहीं!

रिपोर्ट का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा ये है कि टॉप-10 अंडा निर्यातकों की लिस्ट में भारत का नाम तक नहीं है। 

एपीडा ने अंडा निर्यातकों की एक अलग लिस्ट जारी की है जिसमें:

  • नीदरलैंड पहले नंबर पर है
  • अमेरिका दूसरे नंबर पर है
  • पोलैंड तीसरे नंबर पर है

हालांकि अमेरिका का अंडा निर्यात पहली तिमाही में 3 फीसदी घटा है, लेकिन भारत इस लिस्ट में भी नहीं है। यानी भारत अंडा उत्पादन के मामले में तो तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन इंटरनेशल मार्केट में अभी उसकी पहुंच नहीं बन पाई है। ओडिशा जैसे राज्यों में अंडे की कीमतें 7 से बढ़कर 9 रूपये तक पहुंच गई हैं, क्योंकि मांग उत्पादन से ज्यादा है। ये संकेत है कि घरेलू खपत ही इतनी ज्यादा है कि निर्यात के लिए अंडे बचते ही नहीं। 

 भविष्य का अनुमान 

सीआरआईएसआईएल (CRISIL) की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के अंडा सेक्टर का कारोबार इस साल 7 से 9 फीसदी तक बढ़ सकता है।

उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में तो पिछले 10 साल में अंडा उत्पादन 100 फीसदी बढ़ा है। अगर यही रफ्तार रही, तो भारत जल्द ही उत्पादन में भी इंडोनेशिया को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर आ सकता है।

भारत ने अंडा क्रांति के जरिए एक नया इतिहास रचा है। ग्रोथ में दुनिया में नंबर वन बनकर दिखाया है कि अगर ठान लें तो कुछ भी मुमकिन है। बस अब जरूरत है निर्यात पर ध्यान देने की, ताकि भारत की अंडे की ताकत पूरी दुनिया को दिख सके। भारत में अंडा उत्पादन 156 अरब तक पहुंचने का अनुमान है। 

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें: India-New Zealand Agriculture Partnership: कृषि, बागवानी, पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में सहयोग,किसानों की आमदनी बढ़ाने की नई पहल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top