मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने यूपी के किसानों को त्योहार का ऐसा तोहफा देने का फैसला किया है, जो न सिर्फ उनकी मेहनत को कम करेगा, बल्कि उनकी आमदनी को भी दोगुना करने में मददगार साबित होगा। उत्तर प्रदेश कृषि विभाग (Uttar Pradesh Agriculture Department) ने किसानों को भारी अनुदान पर कृषि यंत्र (agricultural machinery) उपलब्ध कराने की शानदार पहल शुरू की है, जिसकी बुकिंग शुरू हो गई है।
क्यों ख़ास है ये पहल?
आमतौर पर होली का त्योहार रंग-गुलाल और मिठाइयों तक सीमित रहता है, लेकिन योगी सरकार ने इसे किसानों के आर्थिक मज़बूती से जोड़ दिया है। ये सिर्फ एक स्कीम नहीं, बल्कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
कौन-कौन से यंत्र मिलेंगे और कितना अनुदान?
कृषि विभाग ने इस बार किसानों की हर ज़रूरत का ध्यान रखा है। चाहे वह खेती की जुताई हो, बुवाई हो या फिर फसल कटाई के बाद Residue Management का झंझट। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (Sub Mission on Agricultural Mechanization) योजना के तहत किसान फार्म मशीनरी बैंक, कृषि ड्रोन, ट्रैक्टर, रोटावेटर, सीड ड्रिल, स्ट्रॉ रीपर जैसे तमाम एकल कृषि यंत्र (single agricultural machinery) ख़रीद सकते हैं।
सबसे ख़ास बात ये है कि सरकार इन यंत्रों पर 40 से 50 फीसदी तक का भारी अनुदान दे रही है। ख़ासकर उन किसानों के लिए जो फसल अवशेष प्रबंधन (पराली जलाने की समस्या से निजात) से जुड़ी मशीनरी जैसे सुपर सीडर, मल्चर, जीरो टिलेज मशीन वगैरह ख़रीदते हैं, उन्हें अतिरिक्त लाभ दिया जा रहा है। ये कदम न सिर्फ किसानों की बल्कि Environmental Protection की दिशा में भी बेहद कारगर साबित होगा।
कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो समय बिल्कुल न गंवाएं। कृषि निदेशक के मुताबिक, इन यंत्रों के लिए ऑनलाइन बुकिंग का प्रोसेस शुरू हो चुका है और ये 4 मार्च 2025 तक चलेगी। इसके अलावा, Accelerated Maize Development Program के तहत बैच ड्रायर और मेज सेलर के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं।
कैसे करें अप्लाई? (Step-by-Step Process)
सरकार ने पूरा प्रोसेस को पारदर्शी और आसान बनाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था लागू की है। अप्लाई के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-
स्टेप2-वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.agridarshan.up.gov.in विजिट करें।
स्टेप2-किसान कॉर्नर पर क्लिक करें: होम पेज पर ‘किसान कॉर्नर’ नाम का एक सेक्शन होगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप3-यंत्र बुकिंग का ऑप्शन चुनें: यहां आपको ‘यंत्र बुकिंग प्रारंभ’ का लिंक मिलेगा। इस पर क्लिक करते ही आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
स्टेप4-फॉर्म भरें: मांगी गई सभी जानकारियां जैसे नाम, पता, बैंक डिटेल, खेत का विवरण और जिस यंत्र को खरीदना चाहते हैं, उसका चयन करें।
स्टेप5-दस्तावेज अपलोड करें: आधार कार्ड, भूमि के दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो स्कैन करके अपलोड करें।
स्टेप6-सबमिट करें: फॉर्म भरने के बाद उसे सबमिट कर दें। आपको एक टोकन नंबर मिलेगा, जिसे सुरक्षित रख लें।
ख़रीदी के बाद का प्रोसेस
एक बार आपकी बुकिंग कन्फर्म हो जाने (टोकन जेनरेट होने) के बाद, आपको 10 दिनों के भीतर कृषि यंत्र खरीदकर उसकी रसीद और फोटो उसी वेबसाइट या upyantratraking.in पर अपलोड करनी होगी। ऐसा न करने पर आवेदन रद्द भी हो सकता है।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
इसे भी पढ़िए: Is The Milk Real Or Fake?: सुबह की चाय से लेकर बच्चों के गिलास तक दूध की शुद्धता पहचानने के 3 आसान घरेलू टेस्ट

