Table of Contents
नागपुर (Nagpur) में देश की सबसे बड़ी कृषि प्रदर्शनियों (Agricultural Exhibitions) में से एक ‘Agrovision 2025’ समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan) और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Road Transport Minister Nitin Gadkari) ने महाराष्ट्र के नागपुर में ऐलानों की बाढ़ ला दी। ये घोषणाएं सीधे तौर पर देश के करोड़ों किसानों की जेब पर असर डालेंगी। आइए समझते हैं, एक-एक करके इन सभी बड़े फैसलों को…
संतरे के किसानों के लिए 70 करोड़ का तोहफा
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नागपुर क्षेत्र के संतरा उत्पादक किसानों (orange producing farmers) के लिए एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए 70 करोड़ रुपये के Clean Plant Center बनाने की बात कही। इसका मकसद है संतरे के पौधों को वायरस और बीमारियों से मुक्त रखना। चौहान ने कहा कि अगर शुरू में ही पौधा बीमार निकल गया, तो सालों की मेहनत बर्बाद हो जाती है। ये सेंटर किसानों को हेल्थ और हाई क्वालिटी वाले पौधे मुहैया कराएगा। इसके साथ ही, नर्सरियों को भी बड़ी रकम मदद के तौर पर दी जाएगी।
फसल बीमा में ऐतिहासिक सुधार, मिलेगा पूरा मुआवज़ा
किसानों की सबसे बड़ी दिक्कतों में से एक है फसल बीमा की समस्या। अब PM Crop Insurance Scheme में दो बड़े बदलाव किए गए हैं:
1.जलभराव से नुकसान अब कवर
पहले बाढ़ से फसल खराब होने पर तो बीमा मिलता था, लेकिन खेत में पानी भर जाने (Waterlogging) से हुए नुकसान को शामिल नहीं किया जाता था। अब इससे होने वाली क्षति पर भी किसानों को पूरा बीमा का फायदा मिलेगा।
2.जंगली जानवरों का आतंक खत्म
बाघ, नीलगाय, जंगली सूअर जैसे जानवर फसल चौपट कर देते हैं, इसके लिए अब किसानों को बीमा के तहत मुआवजा मिल सकेगा। ये किसानों के हजारों करोड़ के सालाना नुकसान को कवर करेगा।
सब्जी किसानों की टेंशन दूर,अब सरकार भरेगी ढुलाई का खर्च
प्याज, टमाटर, आलू जैसी सब्जियों को दूर-दराज के बाजारों तक पहुंचाने का परिवहन खर्च इतना ज्यादा होता था कि कई बार किसानों को फसल खेत में ही छोड़नी पड़ती थी। इस समस्या का अब स्थायी समाधान सामने आया है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने ऐलान किया कि इन फसलों के परिवहन का पूरा खर्च अब केंद्र सरकार उठाएगी। इससे किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिलने और बाजार में सप्लाई रखने में मदद मिलेगी।
महिला किसानों और डेयरी किसानों के लिए बड़ी ख़बर
चौहान ने ‘लाड़ली बहना’ जैसी स्कीम का जिक्र करते हुए कहा कि आज सरकारें ‘बहना’ बना रही हैं और उनकी आर्थिक ताकत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सरकार का टारगेट ‘लाखपति बहना’ बनाना है।
डेयरी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए नए प्लांट की आधारशिला
वहीं, डेयरी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए National Dairy Development Board (NDDB) ने नागपुर में 65 करोड़ रुपये की लागत से एक नए प्लांट की आधारशिला रखी। ये प्लांट 2027 तक चालू हो जाएगा और दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए जरूरी पशु चारे की आपूर्ति करेगा।
एग्रो विजन 2025 इस बार सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि भारतीय कृषि के लिए एक नई दिशा का संकेत बन गया है। फसल बीमा से लेकर परिवहन तक, हर जरूरी मोर्चे पर सरकार की ओर से जो ठोस कदम उठाए गए हैं, वे अगले कुछ सालों में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएंगे।
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।
इसे भी पढ़िए: American Market में भारतीय किसानों के लिए सुनहरा मौका! Tariff छूट से मसालों और चाय के एक्सपोर्ट को बढ़ावा

