El Niño की चुनौती के बीच केंद्र सरकार की पूरी तैयारी: किसानों के लिए बड़ी राहत की उम्मीद

अल नीनो की चुनौती के बावजूद, सरकार की साफ रणनीति और मजबूत ग्राउंड एक्शन से किसानों को भरोसा है कि इस बार भी मोदी सरकार उनके साथ खड़ी है।

इस साल मानसून ने दस्तक तो दे दी, लेकिन अल नीनो (El Niño) के कहर ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जून में 33 फीसदी कम बारिश ने सबको चिंता में डाल दिया था। लेकिन जुलाई में आई अच्छी बारिश ने राहत की उम्मीद जगाई है। अब कम बारिश वाले जिलों की संख्या 262 से घटकर 178 रह गई है।

केंद्र सरकार का अलर्ट मोड

केंद्र सरकार ने इस चुनौती के लिए पूरी तैयारी कर ली है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ किया है कि सरकार ने अप्रैल से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, कर्नाटक, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे 13 राज्यों पर ख़ास निगरानी रखी जा रही है।

किसानों के लिए बड़ी राहत

अब तक 350.85 लाख हेक्टेयर में बुवाई हो चुकी है। हालांकि ये पिछले साल से 91.95 लाख हेक्टेयर कम है, लेकिन सरकार ने किसानों को ऑप्शन दिए हैं। मक्का, बाजरा और मूंग जैसी कम अवधि और कम पानी वाली फसलों की सलाह दी गई है, ताकि किसानों को नुकसान न हो।

‘खेत बचाओ अभियान’ का कमाल

सरकार ने जून में ‘खेत बचाओ अभियान’ चलाया, जिसमें 1.24 लाख से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। 80 लाख से ज्यादा किसानों तक सीधी पहुंच बनाई गई। ये अभियान किसानों को जागरूक करने और सही दिशा देने में सफल रहा।

बीज भंडार और किसान क्रेडिट कार्ड

सरकार ने 1.75 लाख क्विंटल का राष्ट्रीय बीज भंडार तैयार रखा है, ताकि बुवाई में कोई रुकावट न आए। किसान क्रेडिट कार्ड अभियान को तेज करते हुए 94 हजार से ज़्यादा एप्लीकेशन स्वीकार की जा चुकी है।

फसल बीमा योजना का सुरक्षा कवच

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों की भागीदारी बढ़ाने के प्रयास जारी हैं, ताकि किसी भी संभावित नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा दी जा सके।

शिवराज सिंह चौहान ने उम्मीद जताई कि जुलाई में बारिश और रफ्तार पकड़ेगी, जिससे खरीफ बुवाई में तेजी आएगी। अल नीनो की चुनौती के बावजूद, सरकार की साफ रणनीति और मजबूत ग्राउंड एक्शन से किसानों को भरोसा है कि इस बार भी मोदी सरकार उनके साथ खड़ी है।

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

ये भी पढ़ें- यूपी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा! अब MSP पर बिकेगा मक्का, 2400 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा दाम

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top