Dairy Business शुरू करने का सुनहरा मौका, सरकार दे रही 36 लाख तक की मदद, ऐसे उठाएं फायदा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) के नेतृत्व में शुरू 'Dr. Bhimrao Ambedkar Kamdhenu Scheme' (Dairy business) सीधे तौर पर आपकी आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने का पक्का ज़रिया है।

Dairy Business शुरू करने का सुनहरा मौका, सरकार दे रही 36 लाख तक की मदद, ऐसे उठाएं फायदा

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के किसानों, पशुपालकों और युवा उद्यमियों (Farmers, livestock breeders and young entrepreneurs) के लिए सरकार ने एक ऐसी योजना लॉन्च की है, जो उन्हें डेयरी किंग बना सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) के नेतृत्व में शुरू ‘Dr. Bhimrao Ambedkar Kamdhenu Scheme’ सीधे तौर पर आपकी आमदनी बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने का पक्का ज़रिया है। अगर आपने कभी सोचा है कि बड़े स्तर पर डेयरी का बिजनेस (Dairy business) शुरू करें, तो ये सबसे सही वक्त है। आइए, समझते हैं इस स्कीम के हर पहलू को गहराई से।

 25 गाय या भैंस, 33 फीसदी तक सब्सिडी

इस योजना के तहत आप 25 दुधारू पशुओं (गाय या भैंस) की एक पूरी डेयरी यूनिट लगा सकते हैं। हैरानी की बात यह है कि अगर आपके पास संसाधन हैं, तो आप अधिकतम 200 पशु (8 यूनिट) तक लगाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। यानी छोटा या बड़ा, हर स्तर के लिए मौका।

सबसे शानदार पेशकश है सरकारी सब्सिडी

1.अनुसूचित जाति/जनजाति के लाभार्थियों को मिलेगी 33 फीसदी तक सब्सिडी।

2.सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को मिलेगी 25 फीसदी तक सब्सिडी।

मान लीजिए, एक यूनिट की कुल लागत 40 लाख रुपये आती है। तो एक एससी/एसटी लाभार्थी को सीधे 13.20 लाख रुपये तक सरकार देगी। बाकी की रकम के लिए सरकार बैंक लोन दिलवाने में मदद करेगी। ये बोझ कम करने वाली बात है।

kisan of india instagram

कितना खर्च, क्या ज़रूरी?

एक यूनिट (25 पशु) की कुल लागत 36 से 42 लाख रुपये के बीच रखी गई है। इसमें पशु खरीदी, उनके रहने के लिए शेड, चारे का प्रबंध और ज़रूरी उपकरण शामिल हैं।

आवेदन करने के लिए शर्त –

कम से कम 3.50 एकड़ कृषि भूमि आपके या आपके परिवार के सामूहिक खाते में होनी चाहिए। अगर आप ज्यादा यूनिट लगाना चाहते हैं, तो जमीन का प्रमाण भी उसी अनुपात में चाहिए। यह इसलिए ताकि पशुओं के चारे और प्रबंधन का स्थायी इंतजाम हो सके।

ट्रेनिंग- बनें एक्सपर्ट

सरकार सिर्फ पैसा देकर छोड़ने वालों में नहीं है। वह चाहती है कि आपका बिजनेस टिकाऊ और फायदेमंद रहे। इसलिए इस योजना में प्रोफेशनल ट्रेनिंग पर खास जोर है। आपको डेयरी मैनेजमेंट, पशु स्वास्थ्य, दूध की गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। एक प्रशिक्षित पशुपालक ही बेहतर उत्पादन और मुनाफा कमा सकता है।

kisan of india youtube

चयन कैसे? ऑनलाइन आवेदन 

योजना में चयन पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी रखा गया है। आमतौर पर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर एप्लिकेशन मंजूर किए जा रहे हैं। हालांकि, उन लोगों को कुछ प्राथमिकता मिल सकती है जो पहले से ही Dairy cooperatives को दूध बेच रहे हैं। यह उनकी नियमित आय और अनुभव का प्रमाण है।

आवेदन की प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

  • कहां आवेदन करें? मध्य प्रदेश पशुपालन एवं डेयरी विभाग के आधिकारिक पोर्टल (Official portal of the Madhya Pradesh Animal Husbandry and Dairy Department) पर। आप अपने जिले के Veterinary Officer से भी कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।
  • क्या दस्तावेज़ चाहिए? आधार कार्ड, निवास प्रमाण, कृषि भूमि के कागजात, बैंक खाता, जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो) और प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (अगर कोई हो)।

लोन मिलने पर रकम चार चरणों में दी जाएगी, ताकि हर कदम पर योजना सही ढंग से लागू हो।

 

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

इसे भी पढ़िए: Is The Milk Real Or Fake?: सुबह की चाय से लेकर बच्चों के गिलास तक दूध की शुद्धता पहचानने के 3 आसान घरेलू टेस्ट

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top