The Fires of War : वेस्टर्न एशिया के संकट ने भारतीय सूती धागे की मांग आसमान पर पहुंचाई, किसानों को फायदा

चीन, बांग्लादेश और वियतनाम जैसे देश अब भारत से सूती धागा खरीदने के लिए लाइन लगा रहे हैं। ये कोई साधारण बदलाव नहीं है, बल्कि Global Geopolitics  में उथल-पुथल ने भारतीय टेक्सटाइल उद्योग (Indian Textile Industry) के लिए एक सुनहरा अवसर पैदा कर दिया है।

युद्ध की आग (The Fires of War) ने जब दुनिया की सप्लाई चेन को झुलसाना शुरू किया, तो भारत के किसान और व्यापारी घबरा गए। लेकिन जैसे ही पश्चिम एशिया में हालात बिगड़े, एक मदद का हाथ सामने आया। चीन, बांग्लादेश और वियतनाम जैसे देश अब भारत से सूती धागा खरीदने के लिए लाइन लगा रहे हैं। ये कोई साधारण बदलाव नहीं है, बल्कि Global Geopolitics  में उथल-पुथल ने भारतीय टेक्सटाइल उद्योग (Indian Textile Industry) के लिए एक सुनहरा अवसर पैदा कर दिया है।

जंग का सीधा असर: कैसे बदला समीकरण?

मार्च 2026 में वेस्टर्न एशिया में बढ़ते तनाव ने Strait of Hormuz में रोक लगा दी गई है। जो दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक है । इससे ग्लोबल सप्लाई चेन चरमरा गई। पहले जहां कच्चा माल 20-25 दिन में पहुंच जाता था, अब उसमें 35-40 दिन लग रहे हैं और ढुलाई का खर्चा आसमान छू रहा है ।

इसी बीच, चीन ने जो Raw Cotton खरीदा था, वो समय पर नहीं पहुंच पा रहा है। चीन के पास दो ऑप्शन  थे या तो महंगी ढुलाई देकर कच्चे माल का इंतजार करें, या फिर तैयार माल खरीद लें। उसने दूसरा रास्ता चुना और भारत से सीधे कॉटन यार्न की खरीद शुरू कर दी।

Cotton Association of India (CAI) के अध्यक्ष विनय एन कोटक ने साफ किया है कि “चीन ने कच्चे कपास की जगह तैयार यार्न ख़रीदना शुरू कर दिया है ताकि उसकी फैक्ट्रियां बंद न हों”। ये एक स्ट्रैटेजिक शिफ्ट है जो भारत को सीधा फायदा पहुंचा रहा है।

चीन का बढ़ा आयात कोटा: संकेत साफ हैं

चीन (China) की नेशनल डेवलपमेंट एंड रिफॉर्म कमीशन (NDRC) ने मार्च 2026 में 3 लाख टन कपास आयात के लिए नया कोटा जारी किया है, जो पिछले साल के मुकाबले 1 लाख टन ज़्यादा है। ये बढ़ा हुआ कोटा साफ संकेत देता है कि चीन को कपास की सख्त जरूरत है और वो सप्लाई सही रखना चाहता है।

इस बीच, भारत ने 1 जनवरी 2026 से कच्चे कपास पर 11 फीसदी आयात शुल्क फिर से लागू कर दिया है। इस फैसले से घरेलू किसानों को सुरक्षा मिली है और अब स्पिनिंग मिलों को भारतीय कपास पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ये नीतिगत बदलाव समय पर हुआ है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय यार्न की मांग बढ़ रही है।

कीमतों में उछाल: कितना बढ़ा दाम?

मांग बढ़ने का सीधा असर कीमतों पर दिख रहा है। Smart Info India Report  के अनुसार, कॉटन यार्न की कीमतों में 10-15 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। ग्लोबल लेवल पर ICE एक्सचेंज पर कॉटन फ्यूचर्स 68.78 सेंट प्रति पाउंड पर पहुंच गए हैं, जो पिछले दो हफ्तों में 13 फीसदी की बढ़त दिखाता है।

भारत में कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) ने महज दो दिनों में कीमतों में 1,200 रुपये प्रति कैंडी का इजाफा किया है । दक्षिण भारत के टेक्सटाइल हब तिरुपुर और मुंबई में भी कीमतों में तेजी देखी गई है। फाइबर2फैशन के अनुसार, तिरुपुर में कॉटन यार्न की कीमतों में 5-10 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है और कॉम्बेड यार्न की डिमांड कार्डेड यार्न से अधिक रही ।

 बांग्लादेश और वियतनाम: नए बाजार, नए अवसर

सिर्फ चीन ही नहीं, बल्कि Bangladesh and Vietnam से भी भारतीय कॉटन यार्न की भारी डिमांड आ रही है । ये देश मिलकर भारत के कॉटन यार्न निर्यात का करीब 59 फीसदी हिस्सा लेते हैं । बांग्लादेश में चल रहे राजनीतिक उथल-पुथल और वियतनाम में बढ़ती उत्पादन लागत ने भारत के लिए रास्ते खोल दिए हैं।

पाकिस्तान में कपास उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने 10.2 मिलियन गांठ के लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 5.6 मिलियन गांठ का उत्पादन किया है – यह 45 प्रतिशत की भारी कमी है । इससे पाकिस्तान को 5 मिलियन गांठ कपास आयात करना पड़ेगा, जिससे भारत को और अवसर मिल सकते हैं।

घरेलू बाज़ार में भी तेज़ी

कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CAI) ने घरेलू खपत का अनुमान बढ़ाते हुए इसे 315 लाख गांठ (प्रत्येक 170 किलोग्राम) कर दिया है, जो पिछले अनुमान से 10 लाख गांठ अधिक है । इससे साफ है कि देश के अंदर भी मांग मजबूत बनी हुई है।

हालांकि, चीन को निर्यात में पिछले साल 66% की गिरावट आई थी , लेकिन अब यह आंकड़ा पलट सकता है। इस बीच, अमेरिका और यूरोप से भारत के एपेरल निर्यात में 10% की वृद्धि हुई है , जो समग्र टेक्सटाइल सेक्टर के लिए अच्छा संकेत है।

चुनौतियां: उतार-चढ़ाव से सावधान

तेजी के बावजूद, कुछ चुनौतियां भी हैं। चीनी वेबसाइट 10जेडक्यूए के अनुसार, विदेशी सप्लायर्स सक्रिय रूप से चीनी बाजार में प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन चीनी ट्रेडर्स सतर्क हैं । आईसीई कॉटन फ्यूचर्स में तेजी और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण वे बड़े ऑर्डर देने से हिचक रहे हैं।

इसके अलावा, चीन की इकोनॉमी में सुस्ती और उपभोक्ता मांग में कमी भी एक चिंता का विषय है। चीन कॉटन टेक्सटाइल एसोसिएशन के अनुसार, डाउनस्ट्रीम वीविंग मिल्स 65-70 फीसदी क्षमता के साथ चल रही हैं और ज्यादातर खरीद छोटे ऑर्डर तक सीमित है ।

 क्या ये मौका टिकेगा?

पश्चिम एशिया में जारी तनाव ने भारतीय कॉटन यार्न उद्योग के लिए एक अनोखा अवसर पैदा किया है। चीन, बांग्लादेश और वियतनाम की बढ़ती मांग, साथ ही पाकिस्तान की घटती सप्लाई, भारत को वैश्विक टेक्सटाइल बाजार में एक मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है।

 

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या kisanofindia.mail@gmail.com पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top