‘Gulfood 2026’ : 600+ कंपनियां, 25 राज्य, 1 मिशन के साथ गल्फूड में ‘Made in India’ का दिखा रहा जलवा!

दुनिया के सबसे बड़े खाद्य और पेय व्यापार मेले 'गल्फूड 2026' (Food and beverage trade fair 'Gulfood 2026') में भारत ने अपनी 'कंट्री पार्टनर' की हैसियत से ऐसी धाक जमाई है, जो Global food market का नक्शा बदल सकती है।

'Gulfood 2026' : 600+ कंपनियां, 25 राज्य, 1 मिशन के साथ गल्फूड में 'Made in India' का दिखा रहा जलवा!

दुबई (Dubai) की चकाचौंध में इन दिनों Made in India का झंडा बुलंद है। दुनिया के सबसे बड़े खाद्य और पेय व्यापार मेले ‘गल्फूड 2026’ (Food and beverage trade fair ‘Gulfood 2026’) में भारत ने अपनी ‘कंट्री पार्टनर’ की हैसियत से ऐसी धाक जमाई है, जो Global food market का नक्शा बदल सकती है। 600 से ज़्यादा इंडियन कंपनियों का जोरदार प्रदर्शन साफ कह रहा है  कि अब दुनिया की Food Needs  का Leader भारत है। 

इतिहास में दर्ज हुई सबसे बड़ी भागीदारी

ये पहली बार है जब  ‘Gulfood 2026’ Fair में भारत ने इतने बड़े पैमाने पर हिस्सा लिया है। कुल 1,434 वर्ग मीटर में फैले Exhibition area  में 161 प्रदर्शक (Exhibitor) अपने प्रोडक्ट्स लेकर मौजूद हैं। ये सिर्फ trade fair नहीं, बल्कि भारत केAgri-food system की ताकत का ‘लाइव डेमो’ है।

क्या-क्या लेकर आया भारत?

भारत का स्टॉल केवल बासमती चावल तक सीमित नहीं है। यहां का प्रदर्शन भारत की  Food and beverage का प्रतीक है:

1.GI-tagged Rice: बासमती के अलावा 10 से ज्यादा ख़ास क्षेत्रीय चावल, जिन पर भौगोलिक संकेत (GI) की मुहर लगी है।

2.The Magic Of Millets: ‘श्री अन्न’ यानी मोटे अनाज, जो दुनिया भर में हेल्थ-कॉन्शियस लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं।

3.A treasure Trove Of Spices: हल्दी से लेकर तमाम मसाले, जो भारत की ‘स्पाइस बॉक्स’ की पहचान हैं।

4.Organic and fresh products: सिक्किम जैसे राज्यों के Pure organic products और ताजे फल-सब्जियां।

kisan of india instagram

CEPA समझौते का जादू: UAE बना सबसे बड़ा बाज़ार

ये भागीदारी सिर्फ संयोग नहीं है। भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (India-UAE Comprehensive Economic Partnership Agreement) यानि CEPA ने रास्ता आसान बनाया है। यूएई, एपीडा के प्रोडक्ट्स का सबसे बड़ा बाज़ार बन चुका है और खाड़ी देशों में भारत का प्रवेश द्वार भी। ये समझौता दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा दे रहा है, ख़ासकर कृषि और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर (Agriculture and food processing sector) में।

स्टार्टअप्स का नया जोश: ‘BHARATI’  

इस बार का सबसे रोमचक पहलू है आठ एग्री-टेक स्टार्टअप्स (Agri-tech startup) की मौजूदगी। ये एपीडा की ‘भारती’ (BHARATI) पहल के तहत आते हैं, जिसका मकसद इनोवेशन, टिकाऊ कृषि और एक्सपोर्ट को बढ़ावा देना है। ये दिखाता है कि भारत का Food future पारंपरिक किसानी और आधुनिक टेक्नोलॉजी के मेल से तैयार हो रहा है।

एकता में ताकत: 25 राज्य, एक मंच

इस आयोजन की ख़ास बात ये है कि यहां असम से लेकर उत्तराखंड तक के 25 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश एक साथ मौजूद हैं। NAFED, स्पाइसेज बोर्ड, टी बोर्ड, राइस एक्सपोर्टर्स फेडरेशन जैसे राष्ट्रीय संस्थान और किसान उत्पादक संगठन (FPO) सभी एक ही छत के नीचे हैं।  

Gulfood 2026 में  ‘Country Partner’ :  भरोसा और क्वालिटी

गल्फूड 2026 में ‘कंट्री पार्टनर’ के रूप में चुना जाना, भारत के लिए एक विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खाद्य आपूर्तिकर्ता के रूप में बढ़ती पहचान को दर्शाता है।  

 

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

इसे भी पढ़िए: Climate Crisis: भारत का किसान प्रकृति के प्रकोप के सामने क्यों हार रहा? बाढ़, सूखा और बादल फटना बना नई ख़तरनाक ‘सामान्य’ स्थिति

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top