IIT Ropar के कृषि AI सेंटर ANNAM.AI की पहल, Syngenta-Google के साथ HACK CORE 2026 की शुरुआत

दोस्तों, ये सिर्फ एक हैकाथॉन नहीं है। ये भारत के किसानों का भविष्य है। ये हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित भोजन की गारंटी है।

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education, Government of India) के तहत आईआईटी रोपड़ (IIT Ropar) में देश का पहला कृषि AI सेंटर ANNAM.AI ने एक ऐतिहासिक पहल की है। Syngenta (दुनिया की बड़ी कृषि कंपनी) और Google के साथ मिलकर HACK CORE 2026 हैकाथॉन की शुरुआत की गई है।

ये सिर्फ एक कंपटीशन नहीं, बल्कि भारत की कृषि को बदलने का मिशन है। 

क्यों है ये इतना ख़ास?

हमारे किसान रोज़ाना कई मुश्किलों से जूझते हैं-

  • फसल बीमार हो जाती है
  • कीटों का प्रकोप होता है
  • मिट्टी की गुणवत्ता घटती जाती है
  • मौसम का कोई भरोसा नहीं
  • कौन सी फसल उगाएं, कब उगाएं, कैसे उगाएं?

HACK CORE 2026 का लक्ष्य इन्हीं समस्याओं का AI-आधारित समाधान ढूंढना है।

क्या बनाना है?

Participants को ऐसी तकनीक विकसित करनी है जो:

  • फसलों की सेहत की जांच कर सके
  • कीट प्रबंधन में मदद कर सके
  • मिट्टी की गुणवत्ता बताए
  • जलवायु के अनुसार खेती की सलाह दे
  • जैविक कृषि को बढ़ावा दे

यानी, किसान की जेब में पूरा एक्सपर्ट!

जीतने पर क्या मिलेगा?

विनर टीम को इटली के Atessa स्थित Syngenta Research Centre जाने का मौका मिलेगा। वहां जैविक उत्पादों पर हो रहे आधुनिक शोध को करीब से देख सकेंगे।

Google Cloud Credits

Google के क्लाउड प्लेटफॉर्म, AI टूल्स और Technical resources का इस्तेमाल करने के लिए स्पेशल क्रेडिट।

Experts का मार्गदर्शन

ANNAM.AI और Syngenta के टॉप कृषि विशेषज्ञ आपका मार्गदर्शन करेंगे।

36 घंटे का Build Sprint!

ये हैकाथॉन का दिल है। आईआईटी रोपड़ के कैंपस में 36 घंटे की मैराथन होगी। सलेक्टेड त टीमें- रिसर्चर्स,  इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और शिक्षकों के साथ मिलकर अपने आइडिया को काम करते हुए प्रोटोटाइप में बदलेंगी। ऐसे समाधान जिन्हें असल ज़मीन पर लागू किया जा सके।

कौन हिस्सा ले सकता है?

ये हैकाथॉन पूरे भारत के लिए खुला है:

  • छात्र
  • शोधकर्ता
  • डेवलपर्स
  • स्टार्टअप्स
  • इनोवेटर्स

कोई भी जिसके दिमाग में किसानों के लिए कोई नया आइडिया है, वो आ सकता है।

 महत्वपूर्ण तारीख़

 अप्लाई करेन की लास्ट डेट: 21 जुलाई 2026

क्यों है ये पहल अहम?

भारत तकनीक-आधारित कृषि की ओर तेजी से बढ़ रहा है। सरकार भी किसानों की आमदनी और आजीविका मजबूत करने पर फोकस कर रही है।

HACK CORE 2026 इस सोच के अनुरूप है कि:

  • AI से बेहतर निर्णय लिए जा सकें
  • कृषि उत्पादकता बढ़े
  • टिकाऊ खेती को बढ़ावा मिले

ज़रूरी बात

दोस्तों, ये सिर्फ एक हैकाथॉन नहीं है। ये भारत के किसानों का भविष्य है। ये हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित भोजन की गारंटी है।

अगर आपके अंदर कुछ नया करने का जुनून है, अगर आप अपने आइडिया से देश बदलना चाहते हैं, तो ये आपका मौका है।

याद रखें:

  •  आयोजक: ANNAM.AI, IIT रोपड़ (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार)
  •  सहयोगी: Syngenta & Google
  •  आखिरी तारीख: 21 जुलाई 2026
  • ज़़्यादा जानकारी के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ें: Turmeric Cultivation: हल्दी की खेती में इस महिला ने अपनाई ऐसी तकनीक, बढ़ा उत्पादन और दूर हुई नमी की समस्या

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top