Table of Contents
आज का किसान सिर्फ धान-गेहूं तक सीमित नहीं रह गया है। उसकी निगाहें ऐसे बिजनेस पर हैं, जिसमें कम लागत में ताबड़तोड़ मुनाफा हो। अगर आप भी किसान हैं और दोहरी आय चाहते हैं, तो हरियाणा सरकार (Haryana Government) आपको मधुमक्खी पालन (Bee Keeping) में सुनहरा मौका दे रही है। कैसे? आइए समझते हैं गहराई से।
मधुमक्खी पालन क्यों है फायदेमंद?
मधुमक्खी पालन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह सिर्फ शहद देता है, बल्कि आपकी फसल की पैदावार भी बढ़ा देता है। दरअसल, मधुमक्खियां परागण (Pollination) करती हैं, जिससे फूल ज्यादा फल और दाने देते हैं। आसान भाषा में समझें तो:
- शहद से मुनाफा :– शहद की मांग सालों 12 महीने रहती है। आयुर्वेदिक दवाओं से लेकर खाने-पीने की चीजों तक इसका उपयोग होता है।
- फसल से मुनाफा :– मधुमक्खियों की वजह से सरसों, सूरजमुखी, फलों और सब्जियों का उत्पादन 20-30 फीसदी तक बढ़ जाता है।
हरियाणा सरकार का तोहफा: 85 फीसदी सब्सिडी
सबसे अच्छी बात :– हरियाणा सरकार इस बिजनेस को शुरू करने पर भारी अनुदान दे रही है। आंकड़े देखिए:
- एक मधुमक्खी बॉक्स (जिसकी कीमत 2,250 रूपये है) पर करीब 1,700 रूपये की सब्सिडी मिलती है।
- 8 फ्रेम कॉलोनी (2,000 रूपये) पर भी 1,700 रूपये का अनुदान।
- किसान 50 बॉक्स और 50 कॉलोनी तक यह सुविधा ले सकते हैं।
- उपकरणों (एक्स्ट्रैक्टर, चाकू, छन्नी वगैरह) पर 11,000 से 14,250 रूपये तक की सब्सिडी।
मतलब, कुल लागत का 85 फीसदी तक सरकार खुद उठा रही है। आपको सिर्फ 15 प्रतिशत निवेश करना है।
कैसे करें कम निवेश में शुरुआत?
अगर आपको लगता है कि बड़ा बिजनेस महंगा है, तो गलत है। आप सिर्फ 10 बॉक्स से शुरुआत कर सकते हैं। एक बॉक्स पर आपको सब्सिडी के बाद मात्र 550 रूपये देने होंगे। यानी 10 बॉक्स पर 5,500 रूपये का आपका निवेश। इतने में आप-
- हर 2-3 महीने में 10-15 किलो शहद निकाल सकते हैं।
- 1 किलो शुद्ध शहद का बाजार भाव 200-300 रूपये रुपये है।
- यानी एक सीजन में अच्छी कमाई।
शुद्ध शहद की अपार मांग
बाजार में मिलावटी शहद की भरमार है। लेकिन जागरूक ग्राहक शुद्ध, बिना मिलावट वाला शहद खरीदना चाहते हैं। अगर आप ऑर्गेनिक तरीके से शहद बेचते हैं, तो आपको 400-500 रुपये प्रति किलो तक मिल सकते हैं। इसके अलावा, मोम, रॉयल जेली, पराग पाउडर भी अतिरिक्त आय के स्रोत हैं।
सब्सिडी कैसे लें? (ज़रूरी दस्तावेज़)
आवेदन बहुत आसान है। आप अपने जिले के उद्यान विभाग (Horticulture Department) से संपर्क करें। इन दस्तावेजों को तैयार रखें:
- आधार कार्ड (पहचान प्रमाण)
- ज़मीन के कागजात (खसरा/खतौनी)
- बैंक पासबुक (अकाउंट नंबर के साथ)
- पासपोर्ट साइज फोटो
विभाग आवेदन की जांच करेगा और सीधे आपके बैंक खाते में अनुदान की राशि भेज देगा।
आज ही उद्यान विभाग से कॉन्टेक्ट करें और अपनी आमदनी का ग्राफ दोगुना करें। मधुमक्खी से बेहतर दोस्त, और सरकारी सब्सिडी से सस्ता बिजनेस कोई नहीं।
नोट: ये लेख हरियाणा सरकार की योजना पर आधारित है। अन्य राज्यों के किसान भी अपने राज्य के उद्यान विभाग से मिलती-जुलती योजनाओं के बारे में पूछ सकते हैं।
ये भी पढ़िए: Plant-OpenCRISPR1 : भारत ने डेवलप किया दुनिया का पहला AI-based Gene Editor, अब बदलेगी फसलों की DNA एडिटिंग
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

