Mukhyamantri Machhua Kalyan Yojana: मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना है बिहार के मछुआरों के लिए सुनहरा अवसर, जानिए पूरी डीटेल

मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना (Mukhyamantri Machhua Kalyan Yojana) के तहत अब मछली पकड़ने वालों को मुफ्त में मछली पकड़ने की किट और वेंडर्स को  आइस बॉक्स वाली थ्री-व्हीलर गाड़ी 50 फीसदी अनुदान पर मिलेगी।

Mukhyamantri Machhua Kalyan Yojana: मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना है बिहार के मछुआरों के लिए सुनहरा अवसर, जानिए पूरी डीटेल

बिहार सरकार ने राज्य के मछुआरों और मछली विक्रेताओं की जिंदगी बदलने के लिए एक बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना (Mukhyamantri Machhua Kalyan Yojana) के तहत अब मछली पकड़ने वालों को मुफ्त में मछली पकड़ने की किट और वेंडर्स को  आइस बॉक्स वाली थ्री-व्हीलर गाड़ी 50 फीसदी अनुदान पर मिलेगी। ये स्कीम न सिर्फ उनकी आमदनी में बढ़ोत्तरी करेगी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद करेगी।

आइए जानते हैं कि कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और कैसे कर सकते हैं स्कीम के लिए अप्लाई ?

kisan of india instagram

 क्या है मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना?

बिहार सरकार ने मछुआरों और मछली बेचने वालों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए इस योजना को शुरू किया है। इसके तहत दो प्रमुख फायदे मिलेंगे:

मुफ्त मछली पकड़ने और बेचने की किट :  जिसमें सभी जरूरी उपकरण शामिल होंगे।

50 फीसदी सब्सिडी पर आइस बॉक्स वाली थ्री-व्हीलर :  ताकि मछली को ताजा रखकर बेचा जा सके।

इस योजना से हजारों मछुआरों को फायदा होगा और उनका काम आसान हो जाएगा।

kisan of india youtube

 योजना के दो बड़े फायदे

1. मत्स्य शिकार, माही व विपणन किट योजना

  • मछुआरों और मछली विक्रेताओं को मुफ्त में एक स्पेशल किट मिलेगी।
  • इसमें मछली पकड़ने और बेचने के लिए जरूरी सामान होंगे।
  • इससे उनकी लागत कम होगी और काम ज्यादा आसान हो जाएगा।

2. मत्स्य परिवहन योजना (आइस बॉक्स वाली थ्री-व्हीलर)

  • जो लोग मछली की थोक या खुदरा बिक्री करते हैं, उन्हें थ्री-व्हीलर वाहन दिया जाएगा।
  • इस वाहन में आइस बॉक्स भी लगा होगा, ताकि मछली खराब न हो।
  • वाहन की कुल कीमत का 50% सरकार देगी, बाकी 50% लाभार्थी को भरना होगा।

 कौन ले सकता है योजना का लाभ?

  • मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्य
  • अनुसूचित जाति/जनजाति के मछुआरे
  • जीविका समूह और एफपीओ (FPO) के सदस्य
  • मछली पकड़ने या बेचने वाले अन्य लोग

 कैसे करें आवेदन? स्टेप बाय स्टेप गाइड

ज़रूरी दस्तावेज:

  • मछली बेचने की दुकान/स्थल की फोटो (पोस्टकार्ड साइज)
  • बैंक अकाउंट डीटेल 
  • मोबाइल नंबर
  • सेल्फ अटेस्ट

आवेदन प्रक्रिया:

  1. ऑनलाइन अप्लाई : http://fisheries.bihar.gov.in/ पर जाकर फॉर्म भरें।
  2. लास्ट डेट: 31 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
  3. और जानकारी: http://state.bihar.gov.in/ahd/CitizenHome.html

 क्यों ज़रूरी है ये योजना?

मछुआरों को अक्सर महंगे उपकरण खरीदने में दिक्कत होती है।

मछली को सही तरीके से स्टोर करने के लिए आइस बॉक्स की जरूरत होती है, जो कई बार नहीं हो पाता।

इस योजना से उनकी आय बढ़ेगी और काम आसान होगा।

Mukhyamantri Machhua Kalyan Yojana: मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना है बिहार के मछुआरों के लिए सुनहरा अवसर, जानिए पूरी डीटेल

 अभी क्यों करें आवेदन?

  • मुफ्त किट मिलेगी, जिससे काम आसान हो जाएगा।
  • 50 फीसदी सब्सिडी पर मिलेगी नई गाड़ी, जिससे मछली को ताजा रखकर बेच पाएंगे।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 है, देर न करें। 

सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

इसे भी पढ़िए: Warning About Fake ‘PM Kisan Yojana’ App: PM किसान योजना के नाम पर धोखा, ख़तरनाक फर्जी ऐप से मोबाइल हैकिंग का ख़तरा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top