Table of Contents
आज के समय में मछली पालन (Fish Farming) एक ऐसा बिज़नेस बन गया है जो लोगों की किस्मत बदल रहा है। थोड़ी सी ज़मीन, कम लागत, कम समय और कम मेहनत में जब बंपर मुनाफा मिलने लगे, तो फिर कोई पीछे क्यों हटे? यही वजह है कि आज किसान अपनी पारंपरिक खेती के साथ-साथ तालाब खोद रहे हैं, पशुपालक गाय-भैंस के साथ मछलियां पाल रहे हैं, गांव के युवा शहरों के चक्कर लगाना छोड़ अपने देहात में ही मालामाल हो रहे हैं, और घर की महिलाएं भी इस धंधे में आगे बढ़ रही हैं।
लेकिन सवाल है, कैसे शुरू करें? कहां से मिलेगी सब्सिडी? सरकारी योजनाओं का फायदा कैसे उठाएं? तो घबराइए मत, क्योंकि भारत सरकार ने आपके लिए एक गोल्डन टिकट लाया है ‘National Fisheries Digital Platform’ (NFDP)।
क्या है ये NFDP? मछली पालकों के लिए ‘वरदान’
NFDP यानी National Fisheries Digital Platform भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग का Integrated Digital Portal है। इसे आप ‘मछली पालन का Google’ समझ लीजिए। ये प्लेटफॉर्म एक ही छत के नीचे सब्सिडी, लोन, बीमा, तकनीकी जानकारी और सरकारी योजनाओं को जोड़ता है।
अब तक सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए किसानों को चक्कर काटने पड़ते थे। एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर। लेकिन इस पोर्टल ने हर मछली पालक को एक डिजिटल पहचान (Fisheries ID) दी है। जैसे आपका आधार है, वैसे ही अब मछली पालन के लिए Fisheries ID ज़रूरी हो गई है।
क्या-क्या मिलेगा?
अगर आप सोच रहे हैं, ‘भई, इसमें मेरा क्या फायदा है?’ तो आइए गिनाते हैं:
1.तालाब निर्माण पर सब्सिडी: नया तालाब खोदना हो या पुराने की मरम्मत, सरकार देगी 40 से 60 फीसदी तक का अनुदान।
2.फिश सीड (बीज) और चारा: उन्नत किस्म के मछली बीज और पौष्टिक चारे पर सब्सिडी।
3.आसान लोन : बैंकों से बिना परेशानी के किसान क्रेडिट कार्ड के ज़रिए लोन।
4.जलीय बीमा (Aquatic Insurance): प्राकृतिक आपदा या बीमारी से मछलियां मर गईं तो मुआवज़ा।
5.मार्केट कनेक्टिविटी: अपनी मछली बेचने के लिए सीधा बाजार से जोड़ना।
सबसे बड़ी बात, PM मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना (PM-MKSSY) के तहत ये प्लेटफॉर्म सरकार को ये भी बताता है कि किसे क्या चाहिए, जिससे योजनाएं बेहतर बनाई जा सकें।
कैसे करें अप्लाई? बस 4 आसान स्टेप्स
आप भी बनना चाहते हैं ‘मछली किसान’? लीजिए सीधा-सादा तरीका:
वेबसाइट खोलें : nfdp.dof.gov.in
रजिस्ट्रेशन करें : ‘New Registration’ पर क्लिक करें, ‘Apply as an Individual’ चुनें।
जानकारी भरें : अपना आधार नंबर, मोबाइल, बैंक खाता और पता भरें।
मिलेगी Fisheries ID : फॉर्म जमा करते ही आपको एक यूनिक फिशरीज आईडी मिल जाएगी।
इसी आईडी से आप ऑनलाइन सब्सिडी, लोन और बीमा के लिए Apply कर सकते हैं। अब ना चक्कर काटने हैं, ना दलालों के झंझट।
क्यों ये प्लेटफॉर्म बन गया है अहम
दोस्तों, सिर्फ रजिस्ट्रेशन भरने भर से काम नहीं होता। यहां डीप रिसर्च की जाए तो पता चलता है कि अब तक भारत में मछली पालन का कोई राष्ट्रीय डेटाबेस नहीं था। नतीजा? सरकार को पता नहीं था कि कितने मछुआरे हैं, किसे कितनी मदद चाहिए। NFDP ने ये लूपहोल (कमियां) भर दी हैं। अब हर मछली पालक को उसकी जरूरत के हिसाब से सब्सिडी मिलती है।
सरकार की मानें तो 2026 तक मछली उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य है। ऐसे में जल्दी रजिस्ट्रेशन कराने वालों को सबसे पहले योजनाओं का लाभ मिलेगा।
अगर आपके पास थोड़ी सी भी जमीन है, एक छोटा तालाब है, या फिर आप किराए पर तालाब लेकर शुरुआत कर सकते हैं, तो मछली पालन एक बेहतरीन ऑप्शन है। NFDP ने इस रास्ते को और भी आसान बना दिया है।
तो देर किस बात की? आज ही जाएं, वेबसाइट पर जाकर अपनी Fisheries ID बनवाएं।
:=योजनाओं की जानकारी समय-समय पर बदलती रहती है। नई जानकारियों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ज़रूर देखें।

