Table of Contents
क्या आप जानते हैं कि ग्रामीण विकास की योजनाओं में खर्च होने वाला हर रुपया अब कंप्यूटर की नजर में रहेगा? केंद्र सरकार ने एक ऐसी क्रांतिकारी पहल की है, जो गांवों के विकास की तस्वीर पूरी तरह बदल देगी। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Rural Development Minister Shivraj Singh Chouhan) ने एआई आधारित रूरल इंटरनल ऑडिट पोर्टल (AI-based Rural Internal Audit Portal) का शुभारंभ किया। ये पोर्टल ग्रामीण विकास योजनाओं (Rural development schemes) के ऑडिट को पूरी तरह Digital and Transparent बनाएगा।
क्यों ज़रूरी था ये कदम?
गांवों के विकास के लिए सरकार करोड़ों-अरबों रुपये खर्च करती है। सड़क, बिजली, पानी, आवास, रोजगार,हर क्षेत्र में पैसा जाता है। लेकिन सवाल हमेशा उठता है, क्या ये पैसा सही जगह पहुंच रहा है? क्या इसका फायदा आख़िरी छोर के व्यक्ति तक पहुंचता है?
अक्सर वित्तीय अनियमितताओं, भ्रष्टाचार और पारदर्शिता की कमी (Financial irregularities, corruption, and lack of transparency ) के कारण योजनाओं का फायदा ज़रूरतमंदों तक नहीं पहुंच पाता था। इस समस्या का हल है ये एआई-बेस्ड पोर्टल (AI-Based Rural Internal Audit Porta), जो ऑडिट के पूरे प्रोसेस को इंटीग्रेटेड, टेक्निक बेस्ड और ऑटोमेटिक बनाएगा।
क्या है ये पोर्टल और कैसे काम करेगा?
ये देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो दो तरह के ऑडिट,जोखिम आधारित और अनुपालन आधारित, को एक साथ मैनेज करेगा। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) ने बनाया है।
इस पोर्टल में AI और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल होगा। ये बड़े डेटा का Analysis करेगा और बताएगा कि:
- किस योजना में कितना जोखिम है?
- कहां वित्तीय अनियमितता हो सकती है?
- किस पैटर्न से धोखाधड़ी की संभावना बनती है?
यानी, समय रहते गड़बड़ी पकड़ी जा सकेगी और सुधारे जाने के कदम उठाए जा सकेंगे।
Digital Revolution: कागजी कार्रवाई होगी ख़त्म
अब तक ऑडिट में चिट्ठियों, कागजों और फाइलों का अंबार लगा रहता था। इस नई प्रणाली में:
- योजना बनाना
- निरीक्षण करना
- रिपोर्ट तैयार करना
- अनुपालन की समीक्षा
- एक्शन रिपोर्ट की निगरानी
सब कुछ डिजिटल होगा। इससे वक्त की बचत होगी, सटीकता बढ़ेगी और कागजी अड़चनें खत्म होंगी। रियल-टाइम मॉनिटरिंग से योजनाओं के अमल पर लगातार नज़र रखी जा सकेगी।
क्या कहना है मंत्री का?
दो दिवसीय राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन (Two-Day National Rural Development Conference) में शिवराज सिंह चौहान ने कहा- ‘विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब गांव समृद्ध होंगे और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी रुकावट के पहुंचेगा।’ उन्होंने ये भी कहा कि सरकार की मौजूदगी सिर्फ फाइलों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उसका लोगों के जीवन पर पॉजिटिव इफेक्ट दिखना चाहिए।
आगे क्या होगा?
ये सिर्फ शुरुआत है। आने वाले समय में इस पोर्टल में और भी एडवांस AI सुविधाएं जुड़ेंगी, जैसे:
- रिस्क स्कोरिंग: हर योजना को जोखिम स्कोर दिया जाएगा।
- प्रेडिक्टिव एनालिसिस: भविष्य में होने वाली वित्तीय गड़बड़ी का अनुमान।
- इंटेलिजेंट ऑडिट प्लानिंग: बुद्धिमानी से ऑडिट की योजना बनाना।
क्या बदलाव आएगा गांवों में?
इस पोर्टल के ज़रीये से:
1.पारदर्शिता बढ़ेगी: हर रुपये की एंट्री और एग्जिट पता चलेगी।
2.भ्रष्टाचार पर लगाम: बिचौलियों और ठेकेदारों की मनमानी नहीं चलेगी।
3.लाभार्थी तक पहुंच: योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचेगा।
4.डिजिटल इंडिया को बल: सरकार का डिजिटल विजन और मजबूत होगा।
5.जवाबदेही बढ़ेगी: अधिकारियों को समय पर काम करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
गांवों की तरक्की की नई उम्मीद
ग्रामीण विकास की दिशा में यह पहल गेम-चेंजर साबित हो सकती है। जब योजनाओं का पैसा सही इस्तेमाल होगा, तो गांवों में विकास होगा, रोजगार बढ़ेगा और लोगों का जीवन बेहतर होगा।
ये भी पढ़ें: Turmeric Cultivation: हल्दी की खेती में इस महिला ने अपनाई ऐसी तकनीक, बढ़ा उत्पादन और दूर हुई नमी की समस्या
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

