Table of Contents
चाहे सुबह की पहली चुस्की हो या देर रात तक ऑफिस की मीटिंग, कॉफी (Coffee) हर भारतीय की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की कॉफी अब दुनिया के कप में अपनी अलग पहचान बना रही है?
नए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी-अप्रैल 2026 में भारत का कॉफी निर्यात 26.6 फीसदी (India’s Coffee Exports: 26.6%) की धमाकेदार बढ़ोतरी के साथ 1.74 लाख टन पर पहुंच गया। पिछले साल यानी 2025 में इसी दौरान ये आंकड़ा 1.37 लाख टन था।
यानी सिर्फ 4 महीनों में भारत ने करीब 37,000 टन अतिरिक्त कॉफी विदेश भेजी। ये इतनी बड़ी मात्रा है कि करीब 40 लाख छोटे-बड़े कैफे रोजाना एक कप कॉफी इस्तेमाल करते हैं, उनकी 6 महीने की ज़रूरत पूरी हो सकती है। इसमें Robusta कॉफी का सबसे अहम रोल है।
एक्सपोर्ट बढ़ा, कीमत में भी इज़ाफा!
निर्यात की कीमत की बात करें तो यहां भी डबल खुशखबरी है:
:-कुल निर्यात मूल्य: 757 करोड़ रूपये से बढ़कर 937 करोड़ रूपये (लगभग 24 फीसदी का इजाफ़ा)
:-प्रति टन दाम: 4,75,023 से बढ़कर 4,94,766 रूपये (मतलब भारतीय कॉफी की ‘वैल्यू’ भी बढ़ी)
ये बहुत ज़रूरी बात है। क्योंकि अक्सर ऐसा होता है कि निर्यात केवल मात्रा में बढ़े, लेकिन कीमत गिर जाए। यहां दोनों बढ़े। यानी गुणवत्ता और मांग दोनों बेहतर हुई।
रोबस्टा: सबसे तेज़ रफ्तार का घोड़ा
भारत के कॉफी निर्यात की जान रोबस्टा ही है। ये वही किस्म है जो एस्प्रेसो, कोल्ड कॉफी और इंस्टेंट कॉफी (Espresso, Cold Coffee, and Instant Coffee) के लिए मशहूर है।
:-रोबस्टा एक्सपोर्ट: 62,737 टन से 85,168 टन (36 फीसदी की बंपर बढ़ोतरी)
दूसरी तरफ इंस्टेंट कॉफी का निर्यात भी 20,332 टन पर पहुंच गया। मतलब दुनिया की तुरंत बनने वाली कॉफी में भारत की हिस्सेदारी बढ़ी है।
सबसे दिलचस्प है एक्सपोर्ट का आंकड़ा
पिछले साल 30,274 टन से इस साल 38,169 टन (लगभग 26 फीसदी बढ़ा)
मतलब-दूसरे देशों से कच्ची कॉफी आयात करके भारत में प्रोसेस करके, दोबारा निर्यात की जा रही है। भारत अब सिर्फ उत्पादक नहीं, बल्कि ग्लोबल कॉफी प्रोसेसिंग हब बन रहा है।
भारत ने पूरे साल 2025 में कुल 3.82 लाख टन कॉफी निर्यात की थी। 2026 में ये आंकड़ा आसानी से पार हो जाएगा, लेकिन अगर उत्पादन वाकई 4.03 लाख टन तक पहुंचता है, तो भारत ग्लोबल कॉफी बिरादरी में एक नया खिलाड़ी बनकर उभरेगा।
भारत की नई पहचान: अब सिर्फ रोबस्टा सप्लायर नहीं
पिछले कुछ सालों से भारत को दुनिया ‘Affordable Robusta Coffee’ के लिए जानती थी। लेकिन अब तस्वीर बदल रही है।
विशेषज्ञों के अनुसार, 2026 में भारत का कॉफी सेक्टर इन्फ्लेक्शन पॉइंट (वह मोड़, जहाँ से तेज बदलाव शुरू हो) पर है:
1.रिकॉर्ड उत्पादन का अनुमान
2.निर्यात में लगातार बढ़ोतरी
3.प्रति टन कीमत में सुधार
4.प्रोसेसिंग और री-एक्सपोर्ट का नया बिजनेस मॉडल
5.घरेलू मांग में लगातार उछाल (भारत के युवा कैफे कल्चर के दीवाने)
भारत अब ब्राजील और वियतनाम के बाद कॉफी की दुनिया में तीसरी ताकत बनने की राह पर है।
जलवायु संकट सबसे बड़ी चुनौती
पिछले कुछ सालों में चिकमंगलूर, कुर्ग (कोडगु), वायनाड जैसे प्रमुख कॉफी इलाकों में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव साफ देखे गए हैं।
क्या करना होगा?
- जलवायु-सहिष्णु किस्में विकसित करनी होंगी
- बागानों में सिंचाई के बेहतर साधन लगाने होंगे
- किसानों को आधुनिक खेती की ट्रेनिंग देनी होगी
अगर ऐसा नहीं हुआ, तो रिकॉर्ड उत्पादन की यह कहानी सिर्फ एक “अनुमान” बनकर रह जाएगी।
एक कप कॉफी में छिपा है फ्यूचर
कॉफी सिर्फ एक ड्रिंक नहीं है। ये लाखों किसानों की मेहनत, एक उद्योग की रणनीति, और एक देश के ग्लोबल ख़्वाब की कहानी है।
2026 की शुरुआत ने दिखा दिया है कि भारत में वो क्षमता है:
- निर्यात बढ़ाने की
- कीमतें सुधारने की
- दुनिया को क्वालिटी कॉफी देने की
लेकिन अरेबिका की गिरावट और मौसम की बेरुखी जैसी चुनौतियां भी उतनी ही गंभीर हैं। अगर नीति, तकनीक और प्रकृति तीनों का साथ रहा तो आने वाले 5-7 सालों में भारत कॉफी की दुनिया में नई इबारत लिख सकता है।
तो अगली बार जब आप कॉफी की चुस्की लें, तो गर्व से कहिएगा,’ये भारत की कॉफी है, और दुनिया इसकी दीवानी है।’
ये आर्टिकल कॉफी बोर्ड ऑफ इंडिया, वाणिज्य मंत्रालय के सार्वजनिक डेटा पर आधारित है।
इसे भी पढ़िए: Amazon ने भारतीय किसानों से 3 करोड़ डॉलर में ख़रीदा कार्बन क्रेडिट: क्या अब धान के खेत बनेंगे किसानों की आय का नया ज़रिया?
सम्पर्क सूत्र: किसान साथी यदि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी या अनुभव हमारे साथ साझा करना चाहें तो हमें फ़ोन नम्बर 9599273766 पर कॉल करके या [email protected] पर ईमेल लिखकर या फिर अपनी बात को रिकॉर्ड करके हमें भेज सकते हैं। किसान ऑफ़ इंडिया के ज़रिये हम आपकी बात लोगों तक पहुँचाएँगे, क्योंकि हम मानते हैं कि किसान उन्नत तो देश ख़ुशहाल।

